न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भ्रष्टाचार पर सख्त भजनलाल सरकार, पौने दो साल में 250 से ज्यादा अफसरों पर कार्रवाई, 596 मामले अब भी लंबित

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने पिछले पौने दो वर्षों में 250 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 66 निलंबित, 98 पर अभियोजन स्वीकृति, 6 बर्खास्त और 9 की पेंशन रोकने जैसे कदम उठाए गए हैं। हालांकि, ACB में 596 भ्रष्टाचार मामलों में अब भी अभियोजन स्वीकृति लंबित है, जिससे सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर सवाल उठ रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 4:51:28

भ्रष्टाचार पर सख्त भजनलाल सरकार, पौने दो साल में 250 से ज्यादा अफसरों पर कार्रवाई, 596 मामले अब भी लंबित

भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब उसी दिशा में सख्त रवैया अपनाने में जुटी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते पौने दो वर्षों में 250 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी है। इनमें 66 अधिकारियों को निलंबित, 98 कर्मचारियों पर अभियोजन स्वीकृति, 6 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त और 9 अधिकारियों की आजीवन पेंशन रोकने जैसे कदम शामिल हैं।

सरकार का दावा है कि यह अभियान प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। हालांकि, इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में अब तक 596 मामलों में अभियोजन स्वीकृति लंबित क्यों है? जब सरकार “जीरो टॉलरेंस” की नीति का दावा करती है, तो फिर इतने सारे मामलों में फैसला लंबित क्यों है?

596 मामले अब भी स्वीकृति के इंतजार में

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के लगभग सभी प्रमुख विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपितों की फाइलें स्वीकृति के अभाव में अटकी पड़ी हैं। इन मामलों का ब्योरा इस प्रकार है:

कार्मिक विभाग: 42 मामले

राजस्व विभाग: 60

पंजीयन एवं मुद्रण: 4

उपनिवेशन विभाग: 1

पंचायत राज विभाग: 49

ग्रामीण विकास विभाग: 32

पुलिस विभाग: 42

कृषि विभाग: 1

जल संसाधन विभाग: 7

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग: 12

जल संग्रहण, विकास एवं भू-संरक्षण विभाग: 1

चिकित्सा विभाग: 6

नगरीय विकास विभाग: 5

स्वायत शासन विभाग: 144

ऊर्जा विभाग: 30

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग: 3

महिला एवं बाल विकास: 1

बाल अधिकारिता: 7

कोष एवं लेखा: 3

सहकारिता विभाग: 19

शिक्षा विभाग: 16

विश्वविद्यालय: 3

इसके अलावा तकनीकी शिक्षा (1), परिवहन विभाग (10), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (1), श्रम विभाग (5), खनिज विभाग (11), वन विभाग (14), रीको (2), उद्योग विभाग (5), वाणिज्य कर विभाग (2), राजस्थान रोडवेज (10), सार्वजनिक निर्माण विभाग (7), पशुपालन (2), महालेखा (5), रेल विभाग (3), नारकोटिक्स (1), सीजीएसटी (4), आयकर विभाग (1), बैंक (2), एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (1), कर्नाटक पुलिस (1), महाराष्ट्र पुलिस (3), एक्स-सर्विसमैन संगठन (2), बीवीजी (1), रोजमार्तो टेक्नोलॉजी लिमिटेड (1), दिव्या इंटरप्राइजेज (1), भारतीय सेवा संस्थान (1), शक्ति कॉरपोरेट लिमिटेड (1), ओएसिस कॉर्पोरेशन (1), और क्रिटिकल इंटीग्रेटेड सर्विसेज प्रा। लि। (1) में भी अभियोजन स्वीकृति अब तक लंबित है।

अभियोजन स्वीकृति के अभाव में पेंडिंग :

- अभियोजन स्वीकृति का मतलब मुकदमा चलाने की अनुमति का इंतजार है।
- 596 मामले अभियोजन स्वीकृति के अभाव में पेंडिंग।
- कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में अभियोजन स्वीकृति अभी तक पेंडिंग है।
- सक्षम अधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PCA) के तहत मामला आगे बढ़ पाता है।
- ACB द्वारा जांच के बाद, इन कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति सक्षम अधिकारी को देनी है।
- अभियोजन स्वीकृति की मंजूरी के बिना, इन आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती।
- स्वीकृति मिल जाती है तो संबंधित कोर्ट में मामला आगे बढ़ाया जाएगा।

250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एक्शन : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध दर्शाते हुए राजकीय कार्य के निष्पादन में लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। राजकीय सेवाओं में अनुशासन और ईमानदारी के लिए सर्वोपरि स्थान सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा गत पौने दो वर्ष में कुल 210 कार्मिकों के विरुद्ध विभिन्न अनुशासनात्मक कार्रवाइयां की गई हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा का मानना है कि अधिकारी-कर्मचारी सरकार के शासन तंत्र की मुख्य धुरी हैं, जिनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका होती है। ऐसे में कार्मिक पूरे समर्पण भाव एवं सत्यनिष्ठा से काम करते हुए राज्यहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

98 कार्मिकों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति : राज्य सरकार ने 20 माह के कार्यकाल में आपराधिक प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए अखिल भारतीय सेवा एवं राज्य सेवा के 66 अधिकारियों को निलंबित किया है। इसी प्रकार, आपराधिक प्रकरणों में दोष सिद्ध पाए जाने पर 6 अधिकारियों को बर्खास्त और 9 अधिकारियों के विरूद्ध आजीवन शत प्रतिशत पेंशन रोकने संबंधी कार्रवाई की है। राजकीय सेवाओं में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार ने 20 माह के कार्यकाल में ही 98 कार्मिकों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा-17ए के तहत कुल 31 प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया है।

कानूनी विशेषज्ञों की राय

राज्य में अभियोजन स्वीकृति में देरी को लेकर कानूनी हलकों में भी सवाल उठ रहे हैं। इस विषय पर वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी, जो इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में भी पैरवी कर रहे हैं, ने कहा कि “हर चुनाव से पहले राजनीतिक दल भ्रष्टाचार मिटाने के वादे करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।”

भंडारी के अनुसार, ACB की जांच के बाद मुकदमा चलाने की अनुमति उसी अधिकारी से ली जाती है जो आरोपी को उसके पद से हटाने का अधिकार रखता है। यदि यह स्वीकृति नहीं दी जाती, तो कानूनी कार्रवाई ठहर जाती है। अधिकारी चाहे तो अभियोजन की अनुमति दे सकता है या अस्वीकार भी कर सकता है। अनुमति मिलने के बाद ही मामला अदालत में प्रस्तुत किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में सरकारी स्वीकृति के अभाव के कारण अधिकांश प्रकरण अधर में लटके हुए हैं। भंडारी का कहना है कि सरकार ने कुछ मामलों में कड़ा रुख अपनाया है, परंतु लंबित मामलों की संख्या यह दर्शाती है कि “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अभी पूरी तरह जमीन पर नहीं उतरी है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे