न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का आज अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे CM भजनलाल, हजारों की संख्या में उमड़ेगा जनसैलाब

लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनका अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार उनके गृह जिले प्रतापगढ़ में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज नेता उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 11:09:48

Rajasthan: पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का आज अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे CM भजनलाल, हजारों की संख्या में उमड़ेगा जनसैलाब

राजस्थान की जनजातीय राजनीति के मजबूत स्तंभ और पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनका अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार उनके गृह जिले प्रतापगढ़ में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज नेता उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा की पार्थिव देह शनिवार रात को अहमदाबाद से सड़क मार्ग द्वारा प्रतापगढ़ लाई गई। प्रतापगढ़ के अंबामाता कॉलोनी स्थित उनके निजी आवास पर रातभर उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। आज सुबह 11 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी, जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद अवसर पर पूरा प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर है। स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस जननायक के जाने से स्तब्ध है। नंदलाल मीणा सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक थे। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को मुख्यधारा की राजनीति में न केवल उठाया बल्कि समाधान के लिए संघर्ष भी किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज सुबह उन्हें श्रद्धांजलि देने प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। वे जयपुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होंगे और लगभग 9:55 बजे अंबामाता हेलीपैड पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और विशेष हेलीपैड भी तैयार किया गया है।

नंदलाल मीणा को अंतिम विदाई देने के लिए प्रतापगढ़ ही नहीं, आसपास के जिलों जैसे बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता, वर्तमान और पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी इस अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने आएंगे।

नंदलाल मीणा का राजनीतिक जीवन करीब तीन दशकों तक फैला रहा। उन्होंने कई बार विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और राजस्थान सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए शिक्षा, जनजातीय विकास और राजस्व जैसे अहम विभागों को संभाला। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा का परिचायक था। जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

आज जब उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होगा, तो उनके साथ एक युग का अंत भी होगा। लेकिन नंदलाल मीणा का आदर्श, विचार और संघर्ष की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?