न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: रातों-रात मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर में नकली खाद का भंडार जब्त, गोदाम सील

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर और श्रीगंगानगर में छापेमारी कर हजारों बैग नकली खाद व बीज जब्त किए। गोदाम सील, कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 2:06:39

राजस्थान: रातों-रात मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर में नकली खाद का भंडार जब्त, गोदाम सील

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का नकली खाद और बीज के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बीते कुछ महीनों से वे राज्य के अलग-अलग जिलों में दबिश देकर मिलावटखोरों पर शिकंजा कस रहे हैं। रविवार, 28 सितंबर को उनकी टीम ने बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में छापे मारे, जिसमें भारी मात्रा में नकली खाद और बीज बरामद हुए।

बीकानेर में देर रात छापा

रविवार रात कृषि मंत्री ने गजनेर थाना क्षेत्र के गंगापुरा इलाके में दो जगह दबिश दी। यहां एक बड़े गोदाम से करीब 24 हजार बैग नकली डीएपी खाद, बीज और कच्चा माल ज़ब्त किया गया। मंत्री मीणा ने बताया कि इस गोदाम का सुराग कुछ समय पहले पदमपुर में नकली खाद की बरामदगी के दौरान मिला था। जांच में पता चला कि यह धंधा गुजरात के दो लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इस गोदाम से मिला डीएपी खाद वही है, जो कुछ महीने पहले किशनगढ़ में पकड़ा गया था। तब वहां 16 नकली फैक्ट्रियों को बंद करवाया गया था। लेकिन कारोबारियों ने अपना नेटवर्क बदलकर बीकानेर और श्रीगंगानगर से यह धंधा शुरू कर दिया।

किसानों की जमीन हो रही बर्बाद

किरोड़ी लाल मीणा ने स्पष्ट किया कि इन खादों में खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे किसानों की जमीन को बंजर बना रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जांच तेज करने और दोषी पाए जाने पर कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए।

श्रीगंगानगर में औचक निरीक्षण

बीकानेर की कार्रवाई से पहले किरोड़ी मीणा श्रीगंगानगर के घड़साना पहुंचे, जहां उन्होंने दीपक बायोसीड्स कंपनी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां ग्वार, मूंग, गेहूं और सरसों के बीज की पैकिंग चल रही थी।

लेकिन जब मंत्री ने कंपनी से बीज उत्पादन का विवरण, किसानों की सूची और आरएनडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) से जुड़े कागजात मांगे तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर कृषि मंत्री ने तत्काल अधिकारियों को कंपनी की बीज बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

फिलहाल कृषि विभाग की टीम कंपनी के पिछले सालों के उत्पादन रिकॉर्ड, बीज के स्रोत और किसानों की सूचियों की गहन जांच कर रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो कंपनी पर नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?