न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कफ सिरप से मौत का मामला बढ़ा, चूरू में 6 साल के मासूम की दुखद मृत्यु

राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला लगातार बढ़ रहा है। चूरू में 6 साल के अनस और भरतपुर में 2 साल के सम्राट जाटव की खांसी के इलाज के दौरान मौत हुई। परिजन और चिकित्सा विभाग की जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 1:13:35

राजस्थान में कफ सिरप से मौत का मामला बढ़ा, चूरू में 6 साल के मासूम की दुखद मृत्यु

राजस्थान में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। चूरू जिले में 6 साल के मासूम अनस की खांसी के इलाज के दौरान मौत हो गई। खांसी की शिकायत पर परिजन अनस को चूरू के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसे कफ सिरप दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान अनस ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे की मौत कफ सिरप के सेवन से हुई है। मासूम के पिता नवाब खान ने अस्पताल के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भरतपुर में भी जांच शुरू

इसी बीच भरतपुर जिले के मलाह गांव में 2 साल के सम्राट जाटव की भी सिरप पीने से मौत होने के मामले में चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार, 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के नोडल प्रभारी डॉ. रामबाबू जायसवाल, लॉजिस्टिक के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर और जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ. मनीष चौधरी सहित अन्य चिकित्सक मृतक के घर पहुंचे।

डॉक्टरों ने परिजनों से पूछताछ की

जांच टीम ने मृतक सम्राट के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बताया कि बच्चा 4-5 दिन तक जयपुर में भर्ती रहा था। टीम ने कई सवाल किए और यह भी पूछा कि क्या किसी बाबा या भोपा को दिखाया गया था। परिजनों ने जवाब दिया कि बच्चा बीमार होने पर हमेशा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाता था और सिरप वहीं से लाया गया था।

परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र से मिली दवा की पुष्टि की

जांच टीम ने परिजनों से वही कफ सिरप मांगा, जिसे बच्चे ने पी थी। परिजनों ने बताया कि यह दवा उन्हें मलाह के उप स्वास्थ्य केंद्र से दी गई थी। उस दिन उनके साथ और भी लोग मौजूद थे और तीनों बच्चों को टीका भी लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?