न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, मावठ से गिर सकता है तापमान, जानें जिलेवार हाल

राजस्थान में दिसंबर के अंत में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, मावठ से तापमान में गिरावट का अनुमान, 11 जिलों में घना कोहरा और पाले की संभावना, जानें जिलेवार मौसम का हाल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Dec 2025 9:09:56

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, मावठ से गिर सकता है तापमान, जानें जिलेवार हाल

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में राजस्थान में सर्दी ने पूरी जोर पकड़ ली है। बीते सोमवार को अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेव और कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी साफ देखा गया। हनुमानगढ़, करौली, माउंट आबू, फतेहपुर (सीकर) समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गईं और पाले की शुरुआत हो गई। इस कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर से राज्य में मावठ यानी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

फतेहपुर में ठिठुरन जारी

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रेक्षण में राज्य में आर्द्रता 40 से 85 प्रतिशत के बीच रही।

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: अजमेर 9.7 डिग्री, भीलवाड़ा 9.0 डिग्री, अलवर 4.8 डिग्री, जयपुर 9.3 डिग्री, पिलानी 6.0 डिग्री, सीकर 5.0 डिग्री, कोटा 8.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 8.8 डिग्री, बाड़मेर 12.6 डिग्री, जैसलमेर 10.4 डिग्री, जोधपुर 11.5 डिग्री, माउंट आबू 5.1 डिग्री, बीकानेर 12.8 डिग्री, चूरू 6.3 डिग्री, श्री गंगानगर 8.9 डिग्री, डूंगरपुर 11.4 डिग्री, जालौर 7.6 डिग्री, सिरोही 7.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) 3.5 डिग्री, करौली 6.8 डिग्री, दौसा 4.5 डिग्री, झुंझुनूं 7.1 डिग्री सेल्सियस।

11 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

30 दिसंबर की सुबह उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा और शीतलहर का असर रहने की संभावना है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सूरतगढ़, अनूपगढ़, नोहर, पिलानी, खेतड़ी, राजगढ़ जैसे जिलों में पाले की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

31 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश के संकेत

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश/मावठ की संभावना है। 1 जनवरी 2026 को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। 2 जनवरी से मौसम फिर से शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में जनवरी के पहले सप्ताह में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आगामी तीन-चार दिनों में अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी