न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: निकाय और पंचायत चुनाव के लिए CM भजनलाल शर्मा का संदेश, मंत्रियों और विधायकों को तैयारी का निर्देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और विधायकों को निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए हिदायत दी, नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने दो साल में कांग्रेस की पांच साल की सरकार से कई गुना अधिक विकास कार्य करने का दावा किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Dec 2025 10:08:00

राजस्थान: निकाय और पंचायत चुनाव के लिए CM भजनलाल शर्मा का संदेश, मंत्रियों और विधायकों को तैयारी का निर्देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रिपरिषद और विधायकगण के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के पिछले दो सालों के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की। सीएम ने स्पष्ट किया कि सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बजट पहले ही आवंटित किया जा चुका है और जनप्रतिनिधियों की सबसे पहली प्राथमिकता जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना होना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ हर क्षेत्र को पर्याप्त संसाधन दिए हैं।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्री परिषद के सदस्य और विधायक उपस्थित रहे।

संगठन में नए चेहरे शामिल करें

सीएम ने मंत्रियों और विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में नए लोगों को शामिल करें और उन्हें जिम्मेदारियाँ सौंपें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के दो साल के कार्यों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया और कहा कि यह जनप्रतिनिधियों के लिए अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे जुड़ने का अवसर है।

सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं

भजनलाल शर्मा ने कहा, “संगठन और सरकार के कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के लिए अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और आमजन से संवाद करने का सुअवसर होते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में प्रवास करें और कार्यकर्ताओं एवं जनता को साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियों को साझा करें।”

कांग्रेस के मुकाबले अधिक काम किए

सीएम ने जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने दो साल में ही कांग्रेस की पांच साल की सरकार के काम से कई गुना अधिक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तुलना में कांग्रेस नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित प्रवास करें और आम जनता तथा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?