न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में पहली बार AI कॉन्फ्रेंस, स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये तक की फंडिंग का मौका

राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रही रीजनल एआई कॉन्फ्रेंस, डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 में स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये तक फंडिंग और 1 साल की मेंटरशिप का मौका मिलेगा। जयपुर में 4-6 जनवरी तक आयोजित।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Jan 2026 9:18:26

राजस्थान में पहली बार AI कॉन्फ्रेंस, स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये तक की फंडिंग का मौका

राजस्थान में पहली बार रीजनल एआई कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। यह कॉन्फ्रेंस 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में आयोजित होगी। ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026’ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर फंडिंग और मेंटरिंग का अवसर प्रदान करना है। इस समिट में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें देशभर के स्टार्टअप्स, निवेशक, युवा उद्यमी, आईटी पेशेवर, शिक्षण संस्थान और छात्र भाग लेंगे। स्टार्टअप्स के लिए इस आयोजन में 200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मिलने के अवसर खुलेंगे।

आईटी और स्टार्टअप क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि इस समिट के माध्यम से राजस्थान आईटी और स्टार्टअप विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण समन्वय और समय पर पूरी की जाएं। इस समिट की तैयारियों पर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा टाई राजस्थान के प्रतिनिधि शामिल हुए।

स्टार्टअप्स को मिलेगी 1 साल की मेंटरशिप

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश में स्टार्टअप और तकनीकी विकास का नया ईकोसिस्टम तैयार हुआ है। इस समिट के जरिए राजस्थान के स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्राप्त होने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, राजस्थान के आई-स्टार्ट प्रोग्राम में शामिल चिन्हित स्टार्टअप्स को इस आयोजन के माध्यम से एक वर्ष की मेंटरशिप भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टोरल सेशन में स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को फिनटेक, ई-कॉमर्स, एग्रीटेक, हेल्थटेक, प्रोपटेक, एवीजीसी, मीडियाटेक, स्पोर्ट्सटेक, एआईएमएल और डीपटेक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।

डिजिफेस्ट में वैश्विक कंपनियों की भागीदारी

इस वर्ष इस समिट में 1200 से अधिक वैश्विक कंपनियों के फाउंडर, सीईओ और निवेशक शामिल होंगे। इसके साथ ही, 20 से अधिक यूनीकॉर्न और सूनीकॉर्न स्टार्टअप्स के संस्थापक भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। स्टार्टअप्स के संस्थापकों के लिए यह अवसर फंडिंग और मेंटरिंग का होगा। डिजिफेस्ट में आयोजित होने वाले सेक्टोरल सेशनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित अन्य तकनीकी विषयों पर विस्तृत चर्चा और ज्ञान साझा करने का मौका मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी