न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

80000 रुपये रिश्वत लेते दो वनरक्षक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

राजस्थान के उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो वनरक्षकों को 80,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लकड़ी से भरे ट्रक के मामले में ACB की कार्रवाई और ट्रैप प्लान के तहत पकड़े गए आरोपी, जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 4:43:10

80000 रुपये रिश्वत लेते दो वनरक्षक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने वन विभाग में भी कार्रवाई तेज कर दी है। उदयपुर जिले के खैरवाड़ा क्षेत्र में एसीबी ने दो वनरक्षकों को 80,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कड़ी निगरानी और योजना के तहत की गई।

लकड़ी के ट्रक के बदले मांगी गई रिश्वत

जानकारी के अनुसार, वनरक्षकों महेश कुमार मीणा और विजेश अहारी-को ने लकड़ी से भरे ट्रक को बिना कार्रवाई छोड़े जाने के बदले पैसे की मांग की। ट्रक में नीलगिरी और सेमल की लकड़ी थी, जिसके साथ वैध बिल भी मौजूद थे। डूंगरपुर इकाई के परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी कि उनके दोनों ट्रक खैरवाड़ा भेजे जा रहे थे और वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी नंबर GJ 09 AU 1283 को छोड़ने के बदले वनरक्षकों ने भारी रिश्वत की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के बाद बनाई ट्रैप योजना

ACB महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि करने के बाद डूंगरपुर टीम ने उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रैप प्लान तैयार किया। सत्यापन में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी दोनों वनरक्षक 80,000 रुपये की रिश्वत लेने के लिए तैयार थे।

रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार

1 दिसंबर 2025 को ACB टीम ने निरीक्षक राजेंद्र सिंह और उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से सभी सबूत जब्त कर लिए गए और दोनों आरोपी डिटेन कर लिए गए।

आगे की जांच जारी

एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी वनरक्षकों से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत

आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी

पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'

रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा

जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता

‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK

छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब

जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश

अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज

मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म

सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे

'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल