न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मजदूरी का झांसा देकर महाराष्ट्र में बनाया गया बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 आदिवासी मजदूरों को बचाया

प्रतापगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में बंधक बनाए गए 53 आदिवासी मजदूरों को ऑपरेशन विश्वास के तहत सुरक्षित रेस्क्यू किया। दलालों ने झांसा देकर गन्ने के खेतों में जबरन काम कराया, अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 2:04:04

मजदूरी का झांसा देकर महाराष्ट्र में बनाया गया बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 आदिवासी मजदूरों को बचाया

प्रतापगढ़: जिले में आयोजित 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत 53 आदिवासी मजदूरों को आजाद कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने शुक्रवार देर रात लगभग 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में बंधक बनाए गए प्रतापगढ़ के 53 आदिवासी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इनमें 13 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि घण्टाली, पीपलखूंट और पारसोला थाना क्षेत्रों के आदिवासी महिला-पुरुषों को दलालों ने इंदौर में उच्च मजदूरी, मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा का झांसा देकर फंसाया। करीब दो महीने पहले इन्हें महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के अकलूज थाना क्षेत्र स्थित जाबुड़ गांव ले जाया गया, जहां अलग-अलग जमींदारों के गन्ने के खेतों में जबरन काम पर लगाया गया। इस पूरे षड्यंत्र में महाराष्ट्र का सीताराम पाटिल और राजस्थान के अलवर निवासी खान नामक दलाल शामिल थे। इन दलालों ने जमींदारों से मजदूरी के नाम पर लाखों रुपए एडवांस में ले लिए, लेकिन मजदूरों को एक पैसा भी नहीं दिया गया।

मजदूरी की मांग करने पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ और उन्हें फार्म हाउसों व बाड़ों में बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में थाना घण्टाली के उप निरीक्षक सोहनलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।

पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से सभी 53 बंधक मजदूरों को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के समय मजदूरों के पास न खाने का इंतजाम था और न ही वापस लौटने के लिए कोई साधन।

इस स्थिति में पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मदद से संसाधन जुटाए और सभी मजदूरों को सुरक्षित प्रतापगढ़ लाया। फिलहाल, सभी रेस्क्यू किए गए मजदूरों को उनके गांवों तक सुरक्षित पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में थाना घण्टाली पर प्रकरण दर्ज किया गया है और मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी