न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

80 लाख किसानों को राहत, खाते में आएंगे 1.60 अरब रुपये, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपा चेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी की। सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के 80 लाख किसानों को 1.60 अरब रुपये ट्रांसफर किए। योजना की पारदर्शिता और निरंतरता ने किसानों में भरोसा जगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 6:15:17

80 लाख किसानों को राहत, खाते में आएंगे 1.60 अरब रुपये, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपा चेक

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की 20वीं किस्त देशभर के किसानों को सौंपी। इस मौके पर राजस्थान में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। मंच पर विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय आयोजन को लाइव देखा।

किसानों को सौंपा गया भरोसे का प्रमाण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर राजस्थान के 80 लाख किसानों के लिए 1.60 अरब रुपये की राशि ट्रांसफर की। प्रतीकात्मक रूप से मंच पर मौजूद 10 किसानों को चेक सौंपे गए, जबकि बाकी लाभार्थियों के खातों में सीधे डिजिटल माध्यम से राशि स्थानांतरित कर दी गई। इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री, विधायक और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

"यह सिर्फ किस्त नहीं, पीएम का आशीर्वाद है" – सीएम भजनलाल शर्मा

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए मां त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर धाम और मानगढ़ धाम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को यह 20वीं किस्त प्रसाद स्वरूप भेजी है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसान वर्ग के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"

सीएम शर्मा ने बांसवाड़ा और वागड़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि पर्यटन और विकास की असीम संभावनाएं रखती है।

पीएम मोदी ने विरोधियों को घेरा

इस अवसर पर वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "2019 में जब पीएम किसान योजना की शुरुआत हुई थी, तब सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने तरह-तरह की अफवाहें फैलाईं और लोगों को बहकाने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई यह है कि योजना शुरू होने के बाद से एक भी किस्त रुकी नहीं है।"

प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि अब तक इस योजना के तहत लगभग पौने चार लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। शनिवार को ही 9 करोड़ 70 लाख किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई।

योजना की पारदर्शिता और निरंतरता बनी मिसाल

पीएम किसान योजना की एक बड़ी खासियत इसकी पारदर्शिता और नियमितता है। हर चार महीने में किसानों को 2000 रुपये की सहायता दी जाती है। डिजिटल इंडिया की मदद से यह पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?