न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोर का शिकार कर नॉनवेज पार्टी की तैयारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र में मोर के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया। नॉनवेज पार्टी की तैयारी में जुटे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया, वन विभाग भी जांच में शामिल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 5:03:33

मोर का शिकार कर नॉनवेज पार्टी की तैयारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर शाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर का शिकार कर उसे पकाने की तैयारी में जुटे तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपियों में एक स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारी भी शामिल है, जिसके खेत पर यह अवैध गतिविधि चल रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला ऋषभदेव क्षेत्र के बीलख गांव का है। रविवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के एक खेत में मोर का शिकार कर नॉनवेज पार्टी की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

जब पुलिस टीम खेत पर पहुंची, तो वहां बने एक कमरे के पास मोर को मारकर उसका मांस पकाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जिस खेत में यह घटना हुई, वह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल का है।

थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मौके से रूपलाल के साथ अर्जुन और राकेश को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी वहीं मौजूद थे और मोर के मांस को पकाकर खाने की योजना बना रहे थे। पुलिस की अचानक दबिश से उनकी नॉनवेज पार्टी अधूरी रह गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वन अधिकारियों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए। जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि मारा गया पक्षी राष्ट्रीय पक्षी मोर ही था। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मोर का शिकार करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी