न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोखा–सीकर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चूरू के बीदासर में कार और ट्रेलर की टक्कर, 4 की मौत, 4 की हालत नाजुक

नोखा–सीकर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। चूरू के बीदासर इलाके में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 8:02:11

नोखा–सीकर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चूरू के बीदासर में कार और ट्रेलर की टक्कर, 4 की मौत, 4 की हालत नाजुक

चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए समझौते की बातचीत करने जा रहे थे। खुशियों या सुलह की उम्मीद में निकला यह सफर रास्ते में ही मातम में बदल गया।

यह दर्दनाक दुर्घटना शुक्रवार शाम सांडवा थाना क्षेत्र के कातर और तेहनदेसर गांव के बीच एक कॉलेज के पास हुई। सांडवा थानाधिकारी चौथमल के अनुसार, बोलेरो गाड़ी सांडवा से लालगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि एक ट्रेलर नोखा की तरफ से सांडवा की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव और घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शव सांडवा पीएचसी की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

इस हादसे में लालगढ़ निवासी उम्मेद सिंह, प्रहलाद सिंह, राजू कंवर पत्नी मदन सिंह और श्यामसर (नागौर) निवासी दिलीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लालगढ़ निवासी मदन सिंह, भैरों सिंह, नारायण और प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सांडवा पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, घायल मदन सिंह राजपूत की पत्नी राजू कंवर और उनके भाई प्रहलाद सिंह की इस हादसे में जान चली गई, जबकि उनका बेटा भैरों सिंह गंभीर रूप से घायल है।

हादसे की जानकारी मिलते ही सुजानगढ़ के एएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
कोलकाता हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 उपद्रवी गिरफ्तार; जांच में सामने आया- कोई भी नहीं है छात्र
कोलकाता हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 उपद्रवी गिरफ्तार; जांच में सामने आया- कोई भी नहीं है छात्र
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
आंदोलन के बाद की पहली सुबह पर बोले अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर समर्थकों और आलोचकों दोनों का जताया आभार
आंदोलन के बाद की पहली सुबह पर बोले अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर समर्थकों और आलोचकों दोनों का जताया आभार
आंदोलन के बाद पहले वीडियो में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम, उठे कई सवाल
आंदोलन के बाद पहले वीडियो में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम, उठे कई सवाल