न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल की शुरुआत में 44 इंस्पेक्टरों को प्रमोशन की सौगात, पुलिस निरीक्षक से बनेंगे RPS अधिकारी

नए साल की शुरुआत में राजस्थान पुलिस के 44 इंस्पेक्टरों को प्रमोशन की बड़ी सौगात मिली है। गृह विभाग के आदेश के बाद ये अधिकारी पुलिस निरीक्षक से RPS अधिकारी बनेंगे। सूची में चौमूं SHO प्रदीप शर्मा का नाम भी शामिल है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 1:44:25

नए साल की शुरुआत में 44 इंस्पेक्टरों को प्रमोशन की सौगात, पुलिस निरीक्षक से बनेंगे RPS अधिकारी

नववर्ष की शुरुआत के साथ ही राजस्थान पुलिस महकमे में खुशखबरी आई है। राज्य के 44 इंस्पेक्टरों को प्रमोशन का बड़ा तोहफा मिला है। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए इन अधिकारियों को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में पदोन्नत करने की घोषणा की है। इसके तहत अब ये सभी अधिकारी पुलिस निरीक्षक से डिप्टी रैंक के RPS अधिकारी बनेंगे।

गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। प्रमोशन पाने वालों में जयपुर ग्रामीण जिले के चौमूं थाना प्रभारी (SHO) प्रदीप शर्मा का नाम भी शामिल है। आदेश सामने आते ही चौमूं थाने में बधाइयों का तांता लग गया और साथी पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

चौमूं SHO को मिला पदोन्नति का लाभ

चौमूं के SHO प्रदीप शर्मा का नाम हाल के दिनों में चर्चा में रहा था। कुछ समय पहले चौमूं में मस्जिद के बाहर हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बयान दिया था कि SHO चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इन राजनीतिक चर्चाओं के बीच अब प्रदीप शर्मा को प्रमोशन मिलना खासा चर्चा का विषय बन गया है।

पदोन्नति आदेश के अनुसार, सभी नव-प्रमोटेड अधिकारियों को अग्रिम आदेश तक अपने वर्तमान पद और तैनाती स्थल पर ही कार्यरत रहना होगा। यानी फिलहाल वे उसी जिम्मेदारी के साथ काम करते रहेंगे, लेकिन अब RPS अधिकारी के तौर पर उनकी पहचान होगी।

नए साल की शुरुआत में मिले इस प्रमोशन ने न सिर्फ 44 इंस्पेक्टरों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, बल्कि पुलिस विभाग में काम कर रहे अन्य अधिकारियों के लिए भी यह एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी