न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मारवाड़ महोत्सव: CM भजनलाल ने प्रवासियों को याद दिलाई जड़ों की महत्ता, कहा- ‘अपनी माटी को कभी न भूलें’

संबलपुर में आयोजित मारवाड़ महोत्सव में CM भजनलाल ने प्रवासियों को जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया, राजस्थान और ओडिशा के सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 10:23:31

मारवाड़ महोत्सव: CM भजनलाल ने प्रवासियों को याद दिलाई जड़ों की महत्ता, कहा- ‘अपनी माटी को कभी न भूलें’

ओडिशा के संबलपुर में आयोजित ‘मारवाड़ महोत्सव’ ने राजस्थान और ओडिशा के बीच सांस्कृतिक सहयोग और भाईचारे की एक नई झलक पेश की। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। महोत्सव में वक्ताओं ने मारवाड़ी समाज की सेवा भावना और दोनों राज्यों के गहरे सांस्कृतिक रिश्तों पर प्रकाश डाला।

कर्म और मातृभूमि का संगम: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंच से कहा कि संबलपुर भगवान जगन्नाथ की धरती है, जहां आध्यात्म और वीरता की अनूठी छाप है। उन्होंने मारवाड़ी समाज की तारीफ करते हुए कहा कि यह समाज राजस्थान से जुड़े रहते हुए ओडिशा में शिक्षा, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में लगातार योगदान दे रहा है। ओम बिरला ने प्रवासी राजस्थानीयों को जोड़ने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पहल: CM भजनलाल शर्मा

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रवासी मारवाड़ी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यह समाज पूरी दुनिया में राजस्थान की मिट्टी की खुशबू पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को मनाया गया प्रवासी राजस्थानी दिवस इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विदेशों में बसे राजस्थानीयों को उनकी जड़ों से जोड़ता है। राजस्थान फाउंडेशन के अब 40 चैप्टर्स हैं और हर जिले में प्रवासियों की सहायता के लिए एडीएम स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सीएम ने मारवाड़ी युवा मंच के प्रयास को सांस्कृतिक एकता का अद्वितीय उदाहरण बताया।

निवेश और विकास के नए अवसर: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और ओडिशा की प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत दोनों राज्यों में निवेश के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि आर्थिक सहयोग और सामुदायिक विकास को भी मजबूत बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी