न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटूश्यामजी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अहम सूचना! मंदिर कमेटी ने किया विशेष ऐलान

खाटूश्यामजी मंदिर में नए साल के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं, नो व्हीकल जोन, 14 कतारों में दर्शन, सुरक्षा गार्ड और प्रशासन की पूरी तैयारियां; जानें भक्तों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 8:57:53

खाटूश्यामजी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अहम सूचना! मंदिर कमेटी ने किया विशेष ऐलान

नए साल के अवसर पर खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और खूबसूरत फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरे इलाके में दिव्य आभा फैल गई है। रातभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दर्शनार्थियों की भीड़ में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार मौजूद है। बाबा श्याम के दरबार की रौनक देखते ही बन रही है।

रींगस से खाटू रोड पर नो व्हीकल जोन लागू

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनज़र रींगस से खाटू रोड तक 48 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से 2 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। एकादशी, द्वादशी और नववर्ष के अवसर पर देशभर से भक्त खाटू धाम पहुंच रहे हैं। रींगस एसडीएम ब्रिजेस कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

दर्शन के लिए 14 कतारों में व्यवस्थित व्यवस्था

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए मंदिर परिसर में 14 कतारें बनाई गई हैं। सभी भक्त क्रमबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने भीड़ में लपका गिरोह से सावधान रहने की चेतावनी भी दी। पुलिस और जिला प्रशासन के साथ-साथ 1000 से अधिक सुरक्षा गार्ड मंदिर परिसर में तैनात हैं, ताकि दर्शनार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आस्था का प्रतीक बन चुका खाटू धाम

अब तक लगभग 8 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं, और नव वर्ष के पहले दिन लगभग 10 लाख और भक्त खाटू धाम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मान्यता है कि जो व्यक्ति जीवन में हार, दुख या तकलीफ में होता है, वह बाबा श्याम के दरबार में आकर मनोकामनाएं पूरी करता है। तीन बाण धारी लख दातार बाबा श्याम की कृपा से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं।

सुरक्षा और व्यवस्था में अतिरिक्त इंतजाम

भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर कमेटी ने सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ा दी है, ताकि दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मानवेंद्र सिंह चौहान ने देशभर से आने वाले भक्तों से अपील की है कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की पैसे लेकर दर्शन कराने की व्यवस्था नहीं है। सभी श्रद्धालु क्रमबद्ध होकर 14 कतारों में ही दर्शन करें और अनुशासन बनाए रखें।

मंदिर कमेटी और प्रशासन की संयुक्त तैयारियों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नव वर्ष पर खाटूश्यामजी के दरबार में आने वाले प्रत्येक भक्त को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी