न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटूश्यामजी जा रही बस का भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत; 28 यात्री घायल

फतेहपुर शेखावाटी में खाटूश्यामजी जा रही स्लीपर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत और 28 यात्री घायल हो गए। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर है। दुर्घटना, राहत कार्य और घायलों की स्थिति से जुड़ी पूरी अपडेट पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 8:07:21

खाटूश्यामजी जा रही बस का भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत; 28 यात्री घायल

फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार देर रात एक स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। इनमें से सात की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना रात करीब 10:40 बजे जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक स्लीपर बस बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी, जबकि ट्रक झुंझुनू से बीकानेर की दिशा में आ रहा था। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अपनी सीटों में ही फंस गए।

हादसे के बाद मचा हाहाकार

दुर्घटना होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर गुजरने वाले वाहन रुक गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि कई लोग सीटों और ढांचे में बुरी तरह दबे हुए थे। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की कई टीमें लगातार इलाज में जुटी हुई हैं।

बस चालक समेत 3 लोगों की मौत

इस दुर्घटना में बस के यात्री मयंक, ड्राइवर कमलेश और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अनंत, तुषार पुत्र अर्जुन, राजेश पुत्र ओमप्रकाश, प्रवीण पुत्र बाबू भाई, रंजना पत्नी सुरेश भाई, मुक्ता बेन पुत्री शैतान सिंह, आशीष पुत्र रामलाल, निलेश पुत्र अमित सहित 15 घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है।

कई यात्री अब भी अस्पताल में भर्ती

अन्य घायलों में सुहानी पुत्री अमित, कर्मल बेन, जमवंत पुत्र उदाराम, सुदा बेन पुत्री उत्तम, अर्जुन पुत्र उकल भाई, अमित पुत्र रमन लाल और शीला बेन पत्नी महेश भाई समेत कई लोग शामिल हैं। फतेहपुर अस्पताल में 13 घायलों का उपचार किया जा रहा है। इनमें महेश भाई पत्नी शैतान सिंह, गंगा बेन पत्नी गोविंद भाई, कंचन, साकेत पाल, लादू पुत्र विष्णु, रमीला, रंजीत, अर्जुन, संगीता, परितेश, अतुल, इंदू बेन पत्नी जीवन भाई और एक अन्य घायल शख्स शामिल हैं।

यात्रियों ने बताया—अचानक तेज झटका लगा

बस में यात्रा कर रहीं शीला बेन, जो दूसरी सीट पर बैठी थीं, हादसे में उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे के साथ खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही थीं। अधिकतर यात्री सो चुके थे तभी अचानक तेज झटका लगा और अगले ही पल जोरदार टक्कर की आवाज आई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी