न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर साध्वी विवाद: पिता-पुत्री का रिश्ता किया बदनाम, अग्नि परीक्षा को तैयार हूं — वायरल वीडियो पर बोलीं साध्वी प्रेम बाईसा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के चलते विवादों में आई साध्वी प्रेम बाईसा ने बुधवार को बोरानाडा थाने में गंभीर आरोपों के साथ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 7:32:12

जोधपुर साध्वी विवाद: पिता-पुत्री का रिश्ता किया बदनाम, अग्नि परीक्षा को तैयार हूं — वायरल वीडियो पर बोलीं साध्वी प्रेम बाईसा

जोधपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के चलते विवादों में आई साध्वी प्रेम बाईसा ने बुधवार को बोरानाडा थाने में गंभीर आरोपों के साथ एफआईआर दर्ज करवाई है। वायरल वीडियो को लेकर साध्वी ने स्पष्ट किया कि यह तीन साल पुराना वीडियो है, जिसमें वह अपने पिता से लंबे समय बाद मिली थीं और स्नेहवश गले मिली थीं। लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर वायरल किया, जिससे पिता-पुत्री जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश की गई।

ब्लैकमेलिंग के आरोप, 20 लाख की मांग

साध्वी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में यह भी कहा कि वीडियो को वायरल करने से पहले आरोपियों ने 20 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने जब ब्लैकमेलिंग की इस मांग को ठुकरा दिया तो वीडियो को जानबूझकर अपने संपर्कों और आश्रम से जुड़े लोगों के बीच भेजकर वायरल कर दिया गया।

बोरानाडा एसीपी आनंद सिंह राजपुरोहित ने पुष्टि की कि साध्वी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच थानाधिकारी मोहम्मद शकील अहमद द्वारा की जा रही है।

"पवित्र रिश्ते को बदनाम करने की साजिश"

ईटीवी भारत से खास बातचीत में साध्वी ने अपनी बात को साफ शब्दों में रखा। उन्होंने बताया कि उनकी मां का निधन बचपन में हो गया था और पिता ने ही उन्हें पाला-पोसा। वीडियो में वह अपने पिता से भावनात्मक मिलन के क्षण में गले मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि कमरे में और भी कई लोग मौजूद थे, लेकिन वीडियो को काट-छांट कर इस प्रकार से पेश किया गया कि लोगों को गलतफहमी हो।

भगवा पर कलंक, अग्नि परीक्षा को तैयार"

साध्वी प्रेम बाईसा ने कहा –“यह केवल मेरे चरित्र को नहीं, बल्कि भगवा वस्त्र की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने का प्रयास है। मैं संत समाज से आग्रह करती हूं कि वह अग्नि परीक्षा की तिथि और समय तय करें। मैं हर प्रकार की जांच और परीक्षण को तैयार हूं ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

पहले भी दर्ज हुआ था केस

बोरानाडा पुलिस के अनुसार, 2022 में भी साध्वी द्वारा जोगिंदर और अन्य के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उस केस में गिरफ्तारी और चालान की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। अब साध्वी ने जोगिंदर, उसकी पत्नी और रमेश के खिलाफ नई रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने फिर से मामला दर्ज किया है।

आश्रम और कथा वाचन से जुड़ी हैं साध्वी

गौरतलब है कि साध्वी प्रेम बाईसा और उनके पिता दोनों कथा वाचक हैं और जोधपुर स्थित एक आश्रम से जुड़े हुए हैं। दो दिन पहले ही आश्रम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद से मामला सुर्खियों में आ गया।

चरित्र नहीं, संबंधों की मर्यादा दांव पर

साध्वी प्रेम बाईसा की ओर से दर्ज की गई शिकायत और उनका भावनात्मक बयान यह बताता है कि यह सिर्फ एक वीडियो विवाद नहीं है, बल्कि समाज में रिश्तों की गरिमा और साधु-संतों की प्रतिष्ठा को लेकर एक संवेदनशील मामला बन चुका है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच के बाद सचाई क्या सामने आती है और क्या साध्वी द्वारा मांगी गई अग्नि परीक्षा वास्तव में कोई रूप लेती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?