न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर जेल में आजीवन कारावास काट रहे आसाराम की तबीयत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

जोधपुर जेल में आजीवन कारावास काट रहे आसाराम की गुरुवार को तबीयत गंभीर हो गई। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें निजी अस्पताल आरोग्यम में भर्ती कराया गया। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। आसाराम को 2018 में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया गया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 9:59:55

जोधपुर जेल में आजीवन कारावास काट रहे आसाराम की तबीयत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

जोधपुर में अपने गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, जोधपुर सेंट्रल जेल में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल आरोग्यम में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, आसाराम लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें अक्सर सांस लेने में कठिनाई होती है। जेल प्रशासन ने बताया कि मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं आसाराम

आसाराम को 2018 में जोधपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों से अस्पताल प्रशासन ने उनके वार्ड में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं, जेल पुलिस का विशेष दल पूरे समय अस्पताल में तैनात है।

2013 में लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

अगस्त 2013 में एक 16 वर्षीय लड़की ने आसाराम पर राजस्थान के जोधपुर स्थित अपने आश्रम में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को आसाराम को गिरफ्तार कर लिया था।

2018 में जोधपुर कोर्ट ने ठहराया दोषी

अप्रैल 2018 में जोधपुर की विशेष अदालत ने आसाराम को नाबालिग से दुष्कर्म के लिए दोषी पाया और भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इसके अलावा, साल 2013 में सूरत की दो बहनों ने भी आरोप लगाया था कि आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं ने 2000 के दशक के मध्य में उनका यौन उत्पीड़न किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल