न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Main 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी, अब तक सिर्फ 10.60 लाख फॉर्म भरे गए

JEE Main 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बेहद धीमी है। अभी तक सिर्फ 10.60 लाख आवेदन ही दर्ज हुए हैं, जबकि आखिरी तारीख 27 नवंबर है। NTA ने स्पष्ट किया है कि आवेदन तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। विशेषज्ञों ने अंतिम दिनों में संभावित तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए छात्रों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी है। पिछले साल के 15.39 लाख आवेदनों का रिकॉर्ड इस बार टूटने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 3:09:07

JEE Main 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी, अब तक सिर्फ 10.60 लाख फॉर्म भरे गए

कोटा: देशभर के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम मेन (JEE Main 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 27 नवंबर आख़िरी तारीख तय की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस बार समय-सीमा में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं होगा। इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी नज़र आ रही है।

कोटा के राजीव गांधी नगर क्षेत्र में परीक्षा फॉर्म भरवाने का केंद्र चलाने वाले पंकज खंडेलवाल के मुताबिक, शनिवार दोपहर 2 बजे तक केवल 10.60 लाख छात्रों ने ही JEE Main के लिए आवेदन किए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या काफी कम है। अब आवेदन के लिए केवल 5 दिन बचे हैं और ऐसे में पिछले साल के आंकड़ों तक पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार आवेदनों की वृद्धि दर बेहद कमजोर दिखाई दे रही है।

अंतिम तिथि तक बढ़ सकती है तकनीकी दिक्कतें

शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा बताते हैं कि NTA ने वर्ष 2025 में भी JEE Main और NEET UG के लिए आवेदन तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम क्षण का इंतजार न करें। आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिनों में सर्वर स्लो हो जाना, फीस भुगतान में समस्या आना या फॉर्म सबमिशन में त्रुटियां होना आम बात है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों के परीक्षा से वंचित रह जाने का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्या इस साल गिर जाएगा कुल आवेदन का रिकॉर्ड?

पिछले वर्ष यानी 2025 में JEE Main के लिए 15.39 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि इस बार अभी तक मात्र 10.60 लाख आवेदन ही दर्ज हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में यदि प्रतिदिन 1 लाख से अधिक आवेदन नहीं आए, तो पिछले वर्ष का कुल आंकड़ा पार नहीं हो पाएगा। रुझानों पर गौर करें तो पिछले वर्ष भी अंतिम समय में आवेदनों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही थी। अधिकांश उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया की मध्य अवधि में ही फॉर्म भर चुके थे। 2025 में परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 14.75 लाख रही थी, जो JEE Main के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक भागीदारी थी।

1 से 2 दिसंबर तक मिलेगा करेक्शन विंडो का मौका

पंकज खंडेलवाल के अनुसार, JEE Main 2026 के आवेदन 27 नवंबर रात 9 बजे तक भरे जा सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा 27 नवंबर रात 11:50 बजे तय की गई है। वहीं, देव शर्मा ने बताया कि फॉर्म में गलती सुधारने के लिए NTA पहले ही करेक्शन विंडो की तिथियां जारी कर चुकी है। उम्मीदवार 1 से 2 दिसंबर के बीच अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर पाएंगे। यह प्रक्रिया 2 दिसंबर रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी