न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर बस हादसे में 20 जिंदगियां राख में तब्दील, पहचान के लिए जोधपुर लाए गए शव, DNA सैंपलिंग शुरू – सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

राजस्थान के जैसलमेर में हुए दर्दनाक बस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। बस में लगी भीषण आग के बाद शवों की पहचान डीएनए जांच से की जा रही है। 19 शव जोधपुर लाए गए हैं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 8:15:09

जैसलमेर बस हादसे में 20 जिंदगियां राख में तब्दील, पहचान के लिए जोधपुर लाए गए शव, DNA सैंपलिंग शुरू – सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

राजस्थान के जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस मंगलवार दोपहर भीषण आग की चपेट में आ गई। इस भयावह अग्निकांड में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह जलकर राख में बदल गई। मृतकों के शव इस कदर झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान अब केवल डीएनए जांच के जरिए ही की जा सकती है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है।

डीएनए जांच के लिए जोधपुर पहुंचाए गए शव

बुधवार सुबह तक, हादसे में मारे गए 19 शवों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की मोर्चरी में लाया गया है। शवों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वाहनों के जरिए विशेष सुरक्षा के साथ लाया गया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सभी शवों को अलग-अलग रखवाकर डीएनए सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू करवाई है।

मृतकों की पहचान के लिए विशेष व्यवस्था, प्रशासन ने की अपील

जैसलमेर और जोधपुर जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जिनके परिजन हादसे के बाद लापता हैं, वे आगे आएं ताकि डीएनए सैंपल देकर पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके लिए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के कॉटेज नंबर 4 और 5 तथा जैसलमेर के जवाहर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक मृतक के दो करीबी परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अजमेर और बीकानेर से विशेषज्ञ टीमों को भी बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जोधपुर, घायलों से की मुलाकात

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए। देर रात वे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यमंत्री केके बिश्नोई और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के साथ विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती 15 घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी घायल को इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। हालांकि, एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

“सिर्फ एक दरवाजे के कारण फंसे यात्री” – चिकित्सा मंत्री की टिप्पणी

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि आग इतनी तीव्र थी कि स्लीपर कोच में फंसे यात्री बाहर निकल भी नहीं सके। उन्होंने कहा, “बस में सिर्फ एक ही दरवाजा था, जबकि सेफ्टी मानकों के अनुसार दो आपात दरवाजे अनिवार्य होते हैं। इसी वजह से कई यात्री अंदर ही फंस गए।” उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान डीएनए जांच से होगी और यह भी जांच की जाएगी कि बस में सुरक्षा नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। PMO की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “राजस्थान के जैसलमेर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बसों में ज्वलनशील सामग्री की जांच शुरू

इस भीषण दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जोधपुर में प्रवेश करने वाली सभी यात्री बसों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ड्यूटी ऑफिसर रामवतार ने बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई बस चालक पेट्रोल, डीजल, पटाखे या अन्य ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा न करे। साथ ही सभी बसों के इमरजेंसी गेट और सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न घटे।

“यह आरोपों का नहीं, सहारे का वक्त है” – विधायक रविंद्र सिंह भाटी

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “यह समय किसी पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि दुखी परिवारों को सहारा देने का है।” भाटी ने अपील की कि जिन परिवारों के सदस्य अब तक लापता हैं, वे डीएनए सैंपल देकर पहचान की प्रक्रिया में सहयोग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?