न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में महिला कांग्रेस का पैदल मार्च, उन्नाव दुष्कर्म केस की पीड़िता के लिए न्याय और आरोपी को सजा की मांग

जयपुर में महिला कांग्रेस ने उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता को न्याय और आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सजा दिलाने की मांग को लेकर पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई और शहीद स्मारक पर धरना दिया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Dec 2025 2:54:23

जयपुर में महिला कांग्रेस का पैदल मार्च, उन्नाव दुष्कर्म केस की पीड़िता के लिए न्याय और आरोपी को सजा की मांग

जयपुर: राजस्थान महिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता के लिए न्याय और आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ भी महिला कार्यकर्ताओं ने कड़े नारे लगाए।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए पुलिस कमिश्नरेट पहुंचीं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड्स लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर करीब आधे घंटे धरना देकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से आरोपी पूर्व विधायक को कठोर सजा दिलाने की मांग की।

प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा, "एक बेटी सालों से न्याय की तलाश में भटक रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। आरोपी का मामला लंबित है और उसकी सजा निलंबित कर दी गई है। देशभर की महिलाएं इस मामले को लेकर आक्रोशित हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह आरोपी को बचाने की बजाय उसे सख्त सजा दिलाए। महिला कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता। आज हमने जयपुर में प्रदर्शन किया, आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली जाकर भी धरना देंगे और केंद्र का ध्यान आकर्षित करेंगे।"

पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए कमिश्नरेट के बाहर कड़े बंदोबस्त किए थे। महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बैरिकेड्स के पीछे रखा गया। हालांकि, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास नहीं किया और पुलिस ने उन्हें शहीद स्मारक की तरफ मोड़ दिया। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महिला कार्यकर्ताओं को पीसीसी मुख्यालय से रवाना किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
  रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी