न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: 48 घंटे में 1024 अपराधी गिरफ्तार, अवैध संपत्ति पर होगी कार्रवाई

जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 48 घंटे में 1024 अपराधी गिरफ्तार, इनामी और जघन्य अपराधियों पर शिकंजा, अवैध संपत्ति पर होगी कुर्की। पुलिस ने 1120 स्थानों पर 1750 जवानों के साथ छापेमारी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 1:54:03

जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: 48 घंटे में 1024 अपराधी गिरफ्तार, अवैध संपत्ति पर होगी कार्रवाई

जयपुर: जयपुर रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने 48 घंटे में कुल 1024 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस विशेष कार्रवाई में 1750 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने 1120 स्थानों पर छापेमारी की। जयपुर रेंज आईजी एचजीआर सुहासा के निर्देश पर 8 और 9 दिसंबर को चलाए गए इस अभियान में हार्डकोर अपराधी, गैंगस्टर और जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों को निशाना बनाया गया।

आईजी सुहासा ने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और अवैध साधनों से अर्जित संपत्ति पर 107 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में रेंज के सभी एसपी सक्रिय रूप से शामिल थे। कुल 425 टीमों का गठन किया गया, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रीफ कर रवाना किया, ताकि कोई भी वांछित अपराधी बच न सके।

दो दिनों में हुए नतीजे: कार्रवाई के दौरान दो दिनों में जयपुर रेंज के सभी जिलों से स्थायी वारंटी, इनामी अपराधी, आर्म्स एक्ट के आदतन अपराधी और सामान्य अपराधों में वांछित कुल 1024 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 454 व्यक्तियों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया।

अलवर में सर्वाधिक गिरफ्तारी

अभियान में अलवर जिले ने सबसे अधिक सफलता हासिल की। अलवर में 221 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सात इनामी अपराधी और हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। जयपुर ग्रामीण जिले में दस हजार रुपए के इनामी अपराधी शंकर लाल उर्फ राजेन्द्र बावरिया सहित आठ इनामी अपराधी और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार हुए। सीकर जिले में कुल 165 अपराधियों को पकड़ा गया, जिनमें दस हजार रुपए का इनामी बदमाश गजराज भवरिया शामिल है।

इनामी और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा

झुंझुनू जिले में दस हजार रुपए के इनामी बदमाश विक्रम सिंह उर्फ सोनू राजपूत समेत तीन इनामी-हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किए गए, कुल 147 असामाजिक तत्वों को दबोचा गया। भिवाड़ी में 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पांच हजार रुपए का इनामी मुबारिक और दो अन्य इनामी शामिल हैं। दौसा में 112, खैरथल-तिजारा में 113 और कोटपूतली-बहरोड में 90 असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया। जघन्य व सामान्य अपराधों में कुल 115 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अलवर जिले में सर्वाधिक 35 अपराधियों को पकड़ा गया, सीकर में 30 और झुंझुनू में 25 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड