न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 78वीं सेना दिवस परेड की मेजबानी करेगा जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया ऐतिहासिक क्षण

जयपुर वर्ष 2026 में 78वीं सेना दिवस परेड की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे राजस्थान के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया। परेड जगतपुरा के महल रोड पर आम जनता के बीच आयोजित होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 21 Dec 2025 9:14:47

राजस्थान: 78वीं सेना दिवस परेड की मेजबानी करेगा जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया ऐतिहासिक क्षण

राजधानी जयपुर में शनिवार, 21 दिसंबर को आयोजित 78वीं ‘सेना दिवस परेड’ के संयुक्त कर्टन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे प्रदेश और देश दोनों के लिए गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सेना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिन भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, कठोर अनुशासन, अतुलनीय त्याग और अडिग राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर देता है।

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ घोषणा की कि वर्ष 2026 में होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड की मेजबानी जयपुर करेगा। उन्होंने इसे राजस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश की वीर परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाएगा। कार्यक्रम में सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और वीरता से पहाड़ों, रेगिस्तानों और दुर्गम सीमाओं पर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

जगतपुरा के महल रोड पर होगी भव्य परेड

सेना दिवस परेड-2026 का आयोजन इस बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर, जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र स्थित महल रोड पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भव्य परेड में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट, सैन्य टुकड़ियों का मार्च, अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। आम नागरिकों के बीच होने वाला यह आयोजन सेना और जनता के बीच विश्वास, सम्मान और आपसी जुड़ाव को और सशक्त बनाएगा।

युद्धों से लेकर आधुनिक अभियानों तक सेना का अद्वितीय योगदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 1947-48 से लेकर 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों, 1999 के कारगिल युद्ध तथा हाल के सैन्य अभियानों तक भारतीय सेना ने हर चुनौती का साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ सामना किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है, जहां की मिट्टी में शौर्य, पराक्रम और बलिदान की अमर गाथाएं रची-बसी हैं।

वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कीर्ति चक्र से सम्मानित (मरणोपरांत) नायक मेघ राज सिंह, सेना मेडल से सम्मानित (मरणोपरांत) हवलदार राम सिंह शेखावत और सेना मेडल से सम्मानित (मरणोपरांत) लांस नायक बंशीधर यादव की वीरांगनाओं को सम्मान प्रदान किया।

इसके साथ ही सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जीवन राजपुरोहित, सूबेदार अर्जुन सिंह राठौड़ और हवलदार मदन सिंह काजला को भी उनके राष्ट्रसेवा के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड