न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में नकली सॉस फैक्ट्री का भंडाफोड़, सड़ी-गली गाजर और केमिकल से बन रहा था सॉस, 500 किलो जब्त

जयपुर के बस्सी इलाके में नकली सॉस फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, जहां सड़ी-गली गाजर और केमिकल मिलाकर सॉस तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 500 किलो नकली सॉस जब्त किया और फैक्ट्री को सील कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 9:49:27

जयपुर में नकली सॉस फैक्ट्री का भंडाफोड़, सड़ी-गली गाजर और केमिकल से बन रहा था सॉस, 500 किलो जब्त

राजस्थान के जयपुर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बस्सी के मोहनपुर गांव में स्थित एक अवैध सॉस फैक्ट्री में घटिया और खतरनाक सामग्री से सॉस तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली सॉस जब्त किया और उत्पादन बंद करवा दिया।

सड़ी-गली गाजर से बन रहा था सॉस

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में सॉस बनाने के लिए सड़ी-गली गाजर का उपयोग किया जा रहा था। इन्हें उबालकर इनमें कृत्रिम रंग और सेक्रीन जैसे केमिकल मिलाए जा रहे थे। गौरतलब है कि सेक्रीन एक सिंथेटिक स्वीटनर है, जिसे खाद्य उपयोग के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इस खतरनाक मिश्रण को बोतलों में भरकर विभिन्न ब्रांड नामों से बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

500 किलो नकली सॉस बरामद, 1000 किलो खराब सामग्री नष्ट

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से लगभग 500 किलो नकली सॉस जब्त किया, जबकि 200 किलो तैयार सॉस और करीब 1000 किलो सड़ी-गली गाजर का पल्प मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके अलावा, फैक्ट्री से 41 कार्टून में भरी लगभग 500 तैयार बोतलें भी मिलीं, जिन्हें सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

फैक्ट्री सील, मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री परिसर में लगी सभी मशीनों को सील कर दिया है। फैक्ट्री का संचालन राकेश सैनी नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो लगभग एक वर्ष से इस धंधे में सक्रिय था। विभाग ने उत्पादन पर तत्काल रोक लगा दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि यह कार्रवाई ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य आम जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

डॉ. मित्तल ने जनता से भी अपील की कि वे सस्ते, बिना लेबल या संदिग्ध ब्रांडों के खाद्य उत्पादों से बचें। यदि किसी दुकान या फैक्ट्री में मिलावटी सामग्री या अस्वच्छ स्थिति दिखाई दे, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

जांच दल में शामिल अधिकारी

इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान और राजेश नागर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा