न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ACB की कार्रवाई : जयपुर में बीएड कॉलेज निदेशक और भिवाड़ी में संविदा कर्मी घूस लेते हुए गिरफ्तार

जयपुर में बीएड कॉलेज की महिला निदेशक भंवर कंवर को छात्रा की अटेंडेंस पूरी कराने के नाम पर 4,500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भिवाड़ी में संविदा कर्मी सुभाष को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर पकड़ा गया। एसीबी की कार्रवाई और आगे की पूछताछ जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 8:02:37

ACB की कार्रवाई : जयपुर में बीएड कॉलेज निदेशक और भिवाड़ी में संविदा कर्मी घूस लेते हुए गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में बीएड छात्रा की अटेंडेंस पूरी कराने के नाम पर 4,500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में बीएड कॉलेज की महिला निदेशक भंवर कंवर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मदाऊ (मानसरोवर) स्थित मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। अब उससे पूछताछ और आगे अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीबी मुख्यालय और स्पेशल यूनिट (प्रथम) ने किया।

शिकायत और सत्यापन

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि जयपुर स्पेशल यूनिट (प्रथम) को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में परिवादी ने कहा कि मीरा केशव शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की निदेशक भंवर कंवर उनकी अटेंडेंस पूरी कराने के लिए पांच हजार रुपए की मांग कर परेशान कर रही थीं। डीआईजी अनिल कायल के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन किया गया और शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस निरीक्षक अर्चना मीणा की टीम ने ट्रैप कार्रवाई अंजाम दी।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

ट्रैप के दौरान परिवादी ने तय रकम एसीबी टीम की मौजूदगी में आरोपी को दी। जैसे ही रिश्वत ली गई, एसीबी ने भंवर कंवर को गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

भिवाड़ी में संविदा कर्मी भी गिरफ्तार

एसीबी की कार्रवाई भिवाड़ी में भी हुई। इनकम टैक्स कार्यालय में संविदा कर्मी सुभाष को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी सुभाष पैनकार्ड डेटा ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

भिवाड़ी के एडिशनल एसपी परमेश्वर लाल ने बताया कि परिवादी ने 19 दिसंबर को एसीबी में शिकायत दी थी कि उसके दो पैनकार्ड सरेंडर कराने के दौरान सुभाष ने 5,000 रुपए की मांग की और धमकी दी कि एक पैनकार्ड डिलीट नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर मंगलवार को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टैक्स असिस्टेंट के रूप में कार्यरत था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी