न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का भंडाफोड़, दो आरोपियों से बरामद हुए 147 कार्ड, सामने आए सनसनीखेज खुलासे

जयपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। दो आरोपी गिरफ्तार, 147 एटीएम कार्ड, कार और नकदी बरामद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 7:11:14

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का भंडाफोड़, दो आरोपियों से बरामद हुए 147 कार्ड, सामने आए सनसनीखेज खुलासे

जयपुर: एटीएम कार्ड बदलकर आम लोगों को चूना लगाने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों को दबोचते हुए उनके पास से 147 एटीएम कार्ड, बिना नंबर प्लेट की एक कार और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अब तक 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इनकी ठगी का नेटवर्क केवल जयपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि हरियाणा और दिल्ली में भी इन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह एटीएम बूथों के आसपास सक्रिय रहता था और मौका देखकर भोले-भाले ग्राहकों को अपने जाल में फंसाता था। बातचीत के दौरान ध्यान भटकाकर ये लोग कार्ड बदल लेते और फिर कुछ ही समय में खातों से बड़ी रकम निकाल लेते थे।

उत्तर जयपुर डीसीपी करण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौफीक खान निवासी सिरोली (हरियाणा) और मौसिम खान उर्फ कासिम निवासी अमीनाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से इस तरह की ठगी में लिप्त थे और लगातार शहर बदलकर वारदातों को अंजाम देते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें।

बातों में उलझाकर 1.53 लाख की ठगी: इस मामले की शुरुआत सुभाष चौक थाने में दर्ज एक शिकायत से हुई। परिवादिया राखी दास ने 15 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और 3 दिसंबर को वह सुभाष चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। 40 हजार रुपये निकालने के बाद वहां दो युवक आए और उनसे बातचीत शुरू कर दी। कार्ड चालू नहीं होने का बहाना बनाकर उन्होंने पिन डालने और स्लिप निकालने को कहा। इसी दौरान चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया। इसके बाद महज चार दिनों के भीतर उनके खाते से कुल 1 लाख 53 हजार रुपये निकाल लिए गए।

पहले से दर्ज हैं कई मामले: डीसीपी ने बताया कि वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोहम्मद तौफीक खान के खिलाफ पहले से ही भिवाड़ी (हरियाणा), जयपुर के रामगंज, बगरू, चंदवाजी, भट्टा बस्ती और सुभाष चौक थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अब बरामद 147 एटीएम कार्डों के जरिए अन्य पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े और कितने लोग सक्रिय हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि एटीएम बूथ में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपने पिन व कार्ड की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी