न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG ट्रक में आग, शव के अवशेष थैले में भरकर SMS अस्पताल के मोर्चरी भेजा गया

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौजमाबाद के पास देर रात एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक और बेंजिन केमिकल टैंकर की टक्कर में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों के धमाकों से कई किलोमीटर तक दहशत फैल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि कई ट्रक आग की चपेट में आ गए। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 7:32:26

जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG ट्रक में आग, शव के अवशेष थैले में भरकर SMS अस्पताल के मोर्चरी भेजा गया

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार देर रात भयंकर हादसे का गवाह बना। दूदू के पास मौजमाबाद क्षेत्र में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों से लदा एक ट्रक भीषण आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि पीछे से तेज रफ्तार बेंजिन केमिकल टैंकर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रक पलट गया और कुछ ही पलों में उसमें आग भड़क उठी। आग लगते ही सिलेंडरों में लगातार धमाके होने लगे, जिनकी आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। कई सिलेंडर करीब 200 मीटर दूर खेतों में जाकर गिरे, जिससे आसपास का इलाका दहल गया।

अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो गया है, इसलिए उसे मोर्चरी भेज दिया गया है। एफएसएल जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

ढाबे पर खाना खा रहे थे ट्रक चालक और खलासी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रक चालक और उसका खलासी सड़क किनारे बने महादेव ढाबे पर भोजन कर रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे केमिकल टैंकर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पलटे हुए ट्रक में तुरंत आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने आस-पास खड़े चार से पांच अन्य ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां दूदू, बगरू और किशनगढ़ से मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में फायर फाइटर्स को कई घंटे लग गए। साथ ही सिलेंडरों और केमिकल टैंकर को ठंडा करने का कार्य देर रात तक चलता रहा ताकि दोबारा विस्फोट न हो सके।

हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम

भीषण आग और धमाकों के चलते जयपुर-अजमेर हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुरक्षा के तहत आसपास के इलाके को खाली करवाया गया ताकि किसी और दुर्घटना की संभावना न रहे।

अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि एक शव के अवशेष मोर्चरी भेजे गए हैं और जांच के बाद ही पहचान संभव होगी। वहीं हादसे में घायल सद्दाम पुत्र मुनीम, निवासी लदेरा (दूदू) को गीतांजलि अस्पताल, भांकरोटा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी की और अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। बैरवा ने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और दुर्घटना की विस्तृत जांच करवाई जाएगी।

पुलिस और दमकल की टीमों ने लगातार दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों दिशाओं में करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने नासनोदा से मौजमाबाद होते हुए दूदू की ओर डायवर्ट कर धीरे-धीरे नियंत्रित किया।

भयावह दृश्य से दहला इलाका

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। आग की लपटें आसमान छू रही थीं और सिलेंडर फटने की आवाजें लगातार गूंज रही थीं। कई लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को घेर लिया और लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। राहत और जांच कार्य जारी हैं, जबकि प्रशासन ने आग के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?