न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम...4 मौसियों ने मिलकर 16 दिन के भांजे को पैर से कुचलकर मार डाला

जोधपुर में अंधविश्वास की चरम हदों को पार करते हुए चार मौसियों द्वारा 16 दिन के मासूम शिशु की नृशंस हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तांत्रिक अनुष्ठान और बलि के शक से जुड़े इस अपराध ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। वायरल वीडियो, पिता के गंभीर आरोप और पुलिस जांच ने मामले को और सनसनीखेज बना दिया है। जानें पूरी घटना, वीडियो की सच्चाई और अब तक की पुलिस कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 2:41:23

अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम...4 मौसियों ने मिलकर 16 दिन के भांजे को पैर से कुचलकर मार डाला

राजस्थान में अक्सर यह कहा जाता है— “मरे मां, मौसी जिए” — यानी मौसी को मां से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। लेकिन जोधपुर कमिश्नरेट के एयरफोर्स थाना क्षेत्र से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इस कहावत को शर्मसार कर दिया। यहां चार मौसियों ने मिलकर अपने ही 16 दिन के भांजे की ऐसी नृशंस हत्या की, जिसे सुनकर भी रूह कांप जाए।

अंधविश्वास का खौफनाक रूप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गहरे अंधविश्वास के चलते की गई। जोधपुर के पांच बत्ती क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में यह वारदात हुई, जहां चारों मौसियों ने नवजात को कथित रूप से तांत्रिक प्रक्रिया के नाम पर पैर से कुचलकर मार डाला। पड़ोसियों और परिजनों का दावा है कि महिलाएं किसी प्रकार की “देव आह्वान” रस्म का पालन कर रही थीं।

वायरल वीडियो ने बढ़ाया सनसनी

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें एक महिला नवजात को गोद में लिए बैठी दिखाई दे रही है, जबकि कुछ और महिलाएं उसके आसपास बैठकर मंत्र-सदृश शब्द बोल रही हैं। माना जा रहा है कि वे ‘भेरू देव’ की अराधना कर रही थीं, जिन्हें स्थानीय लोग लोकदेवता के रूप में पूजते हैं। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कोई तांत्रिक अनुष्ठान चल रहा था।

पिता का गंभीर आरोप— “मेरी सालियों की शादी नहीं हो रही थी”

मृत शिशु के पिता ने बेहद दर्दनाक आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी सालियों की शादी लंबे समय से नहीं हो पा रही थी। इसी कारण उन्होंने यह सोचकर उनके मासूम बेटे की बलि दी कि इससे उनकी राहें खुल जाएंगी। पिता ने कहा कि इस बर्बरता को वह कभी माफ नहीं कर सकते और हत्यारी मौसियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

बलि की आशंका या साजिश?

पिता ने यह भी शक जताया है कि यह वीडियो शायद खुद आरोपितों ने बनवाया हो, ताकि कानून की आंखों में धूल झोंक सकें और इसे किसी धार्मिक अनुष्ठान का रूप देकर बच निकलने की कोशिश कर सकें। उनका कहना है कि यह सीधी-सीधी निर्मम हत्या है, और इसे अंधविश्वास का नाम देकर नहीं छोड़ा जा सकता।

पुलिस जांच जारी, परिवार न्याय की लड़ाई में

फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी अभी खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन आरोप गंभीर होने के कारण मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। दूसरी ओर, शोक में डूबे परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषियों को ऐसी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई मासूम अंधविश्वास का शिकार न बने।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी