न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर पुलिस में भारी स्टाफ संकट: नई भर्ती के बाद भी 2000 से अधिक पद रहेंगे खाली, कोर्ट स्टे हटने से बढ़ी पदोन्नति की उम्मीदें

हाल ही में हुई कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत भले ही जयपुर को 674 नए कांस्टेबल और 30 चालक कांस्टेबल मिलेंगे, लेकिन यह संख्या जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। फिलहाल 2000 से अधिक कांस्टेबल पद रिक्त हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 10:06:10

जयपुर पुलिस में भारी स्टाफ संकट: नई भर्ती के बाद भी 2000 से अधिक पद रहेंगे खाली, कोर्ट स्टे हटने से बढ़ी पदोन्नति की उम्मीदें

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में स्टाफ की भारी कमी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में हुई कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत भले ही जयपुर को 674 नए कांस्टेबल और 30 चालक कांस्टेबल मिलेंगे, लेकिन यह संख्या जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। फिलहाल 2000 से अधिक कांस्टेबल पद रिक्त हैं, जो कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक बल की तुलना में बड़ी कमी को दर्शाते हैं।

इस स्टाफ की कमी का सीधा असर ना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा, बल्कि पहले से तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्यभार भी असमान्य रूप से बढ़ जाएगा। वर्तमान में एक-एक अनुसंधान अधिकारी के पास सौ से डेढ़ सौ फाइलों का बोझ है, जिससे केस निपटारे में देरी हो रही है। हालांकि इस संकट के बीच एक सकारात्मक पहलू यह है कि अब कमिश्नरेट में पदोन्नति की प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है।

पिछले कुछ वर्षों से कोर्ट के स्थगन आदेश (कोर्ट स्टे) के कारण कांस्टेबल से लेकर एसआई तक की पदोन्नतियां अटकी हुई थीं। कई पुलिसकर्मी वर्षों पहले कोर्ट का सहारा लेकर पदोन्नति प्रक्रिया को रोकने में सफल हो गए थे। इस कानूनी रुकावट के चलते कमिश्नरेट में एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल जैसे महत्वपूर्ण पद खाली ही पड़े थे, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता पर सीधा असर पड़ रहा था।

हाल ही में जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट में लंबित मामलों को निपटाने की दिशा में पहल की। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद कोर्ट ने पदोन्नति पर लगा स्टे हटा लिया है, जिससे अब बड़ी संख्या में रिक्त पदों को पदोन्नति के जरिए भरा जा सकेगा।

कई पद लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं। वर्ष 2014-15 के बाद कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, 2017-18 के बाद हेड कांस्टेबल से एएसआई और 2018-19 के बाद एएसआई से एसआई के पदों पर कोई पदोन्नति नहीं हुई थी। अब इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जल्द ही 265 उप निरीक्षक, 1430 एएसआई, 2038 हेड कांस्टेबल और 2046 कांस्टेबल (सीधी भर्ती से) के पदों पर बहाली की जाएगी। इससे जयपुर पुलिस को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस कमिश्नरेट में यदि यह प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी हो जाती है, तो ना केवल स्टाफ की कमी दूर होगी, बल्कि लंबित मामलों की जांच और निपटारा भी तेज़ी से हो सकेगा।

जयपुर पुलिस के लिए यह समय परिवर्तन और पुनर्गठन का है, जहां एक ओर नई भर्तियां कुछ राहत देने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों से रुकी पदोन्नतियों के रास्ते खुलने से विभाग को स्थायित्व और मजबूती मिलने की पूरी संभावना है। नागरिकों की सुरक्षा और शहर की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?