न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भारी बारिश से तबाही: जयपुर में सड़क धंसी, कोटा-पाली में स्कूल बंद, 6 मौतें, 8 घंटे बाद पटरी पर लौटी रेल सेवा

सावन के पहले सोमवार को राजस्थान में मानसून का रौद्र रूप सामने आया। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें टूट गईं, मकान गिर गए, नदियां उफान पर आ गईं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 2:07:33

राजस्थान में भारी बारिश से तबाही: जयपुर में सड़क धंसी, कोटा-पाली में स्कूल बंद, 6 मौतें, 8 घंटे बाद पटरी पर लौटी रेल सेवा

सावन के पहले सोमवार को राजस्थान में मानसून का रौद्र रूप सामने आया। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें टूट गईं, मकान गिर गए, नदियां उफान पर आ गईं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जयपुर, कोटा, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ जैसे जिलों में जल प्रलय जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

जयपुर में सड़क धंसी, लोगों में मची अफरा-तफरी

राजधानी जयपुर में सोमवार को एक मेट्रो स्टेशन के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। घटना के वक्त वहां से वाहन गुजर रहे थे लेकिन समय रहते आवागमन रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। धंसी हुई सड़क के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जयपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

पाली में ट्रैक्टर पर दौरे पर निकले अफसर

पाली जिले में हालात इतने बिगड़ गए कि कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी चूनाराम जाट को अपनी गाड़ियां छोड़ ट्रैक्टर से बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करना पड़ा। मारवाड़-बोमादड़ा के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण रेल यातायात ठप हो गया। कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया और कुछ को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया। दोपहर 12.40 बजे शुरू हुई मरम्मत के बाद रात 9.05 बजे ट्रैक का सुरक्षित ट्रायल कर सभी ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया।

6 लोगों की मौत, कई हादसों की मार

राजस्थान में बीते 24 घंटों में भारी बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापगढ़ में जर्जर औषधालय की छत गिरने से तीन किशोरों की मौत हो गई। चूरू में दो लड़के पानी भरे गड्ढे में डूब गए, जबकि राजसमंद में दो मंजिला मकान ढहने से एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, भरतपुर, पाली और कोटा जिलों में डूबने, करंट और मकान गिरने की घटनाओं में सात अन्य लोगों की मौत की भी खबर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?