न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर: घग्गर नदी का बांध टूटा, खेत डूबे पानी में, अलर्ट जारी

श्रीगंगानगर के जैतसर इलाके में घग्गर नदी का बांध टूटने से 100 बीघा फसल डूब गई। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 1:59:20

श्रीगंगानगर: घग्गर नदी का बांध टूटा, खेत डूबे पानी में, अलर्ट जारी

श्रीगंगानगर : जिले के जैतसर इलाके में रविवार को घग्गर नदी का बांध टूटने से हालात अचानक बिगड़ गए। गांव 24 जीबी सीमा के पास करीब 20 फीट लंबा कटाव हो गया, जिससे आसपास के खेत पानी में डूब गए। देखते ही देखते लगभग 95 से 100 बीघा नरमे की फसल जलमग्न हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और जल संसाधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घग्गर नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय हो गया और भारी मशीनरी—पोकलैन व एक्सकेवेटर—तुरंत मंगवाई गई। इधर, सैकड़ों किसान अपने साधनों के साथ पहुंचकर टूटे हिस्से को रोकने में जुट गए।

प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर संभाला हालात

तहसीलदार राजवीर कड़वासरा के अनुसार, ग्रामीणों और प्रशासन की कोशिशों से कटाव को अस्थायी रूप से थाम लिया गया है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। नदी में लगातार बढ़ता जलस्तर अभी भी चिंता का कारण है। समय रहते दखल नहीं होता तो 25 जीबी और 28 जीबी के खेतों के साथ आबादी क्षेत्र भी प्रभावित हो सकता था। फिलहाल प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए अलर्ट घोषित किया है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

अनूपगढ़ में भी खतरे की दस्तक

अनूपगढ़ में घग्गर का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। पानी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मजनू पोस्ट तक पहुँच चुका है। 6000 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया है, जिससे कई गांव बाढ़ के साये में आ गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं किसान अपनी फसलों और गांवों को बचाने के लिए दिन-रात बांध मजबूत करने में लगे हुए हैं।

निचले इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा

उपखंड अधिकारी सुरेश राव ने बताया कि गांव 28 ए और पुराना बिजोर सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। पुराने बिजोर में 100 से ज्यादा घर और गांव 28 ए में करीब 50 घर हैं। चूंकि पुराना बिजोर निचले इलाके में है, इसलिए यहां बाढ़ का खतरा गंभीर है। प्रशासन पहले ही ग्रामीणों को 5 एमएसआर में शिफ्ट करने का विकल्प दे चुका था, लेकिन ज्यादातर परिवारों ने पलायन नहीं किया। अब प्रशासन ने फिर से लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

किसानों की जद्दोजहद और नाराज़गी

गांव के किसान गुरजंट सिंह ने बताया कि पानी अब बिजोर गांव को पार कर चुका है और 3 से 4 फीट ऊँचाई तक बह रहा है। नदी का बहाव पिछले सालों के मुकाबले इस बार बदला हुआ है। किसानों ने अपनी फसलों को बचाने और बांध मजबूत करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वे खुद मिट्टी डालकर और प्लास्टिक तुरपाल बिछाकर बांध को मजबूती दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि इस आपदा की घड़ी में प्रशासन कोई ठोस मदद नहीं कर रहा। 2023 में भी इसी तरह बांध टूटने से गांव डूबने की कगार पर पहुँच गया था और अब फिर वही हालात बन रहे हैं।

बढ़ते पानी से आसपास की ढाणियों और बिंजौर, 91 जीबी व 90 जीबी गांवों का संपर्क कट चुका है। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और ग्रामीण प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?