न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब खुलेगा फाइटर जेट क्रैश का रहस्य, चूरू हादसे के चार दिन बाद मिला ब्लैक बॉक्स

भाणुदा गांव की इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि वायुसेना के पायलट किस हद तक देश की सुरक्षा और नागरिकों की जान की रक्षा के लिए समर्पित होते हैं। ब्लैक बॉक्स मिलने के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इस दर्दनाक हादसे के कारणों पर से जल्द ही पर्दा उठेगा और यह भविष्य के लिए सबक बनेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 7:04:07

अब खुलेगा फाइटर जेट क्रैश का रहस्य, चूरू हादसे के चार दिन बाद मिला ब्लैक बॉक्स

राजस्थान के चूरू जिले में हुए वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश की असल वजहों का जल्द ही खुलासा हो सकता है। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भारतीय वायुसेना की टीम को आखिरकार उस दुर्घटनाग्रस्त जगुआर विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जिससे हादसे के पीछे की तकनीकी या मानवीय वजहें सामने आ सकेंगी।

चार दिन चला सघन सर्च ऑपरेशन, ब्लैक बॉक्स खोलेगा असली कारणों का राज

यह हादसा 9 जुलाई को दोपहर लगभग 12:40 बजे चूरू जिले के भाणुदा गांव के समीप हुआ था, जब एक जगुआर फाइटर जेट प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। घटना के बाद से ही वायुसेना ने सूरतगढ़, बीकानेर, दिल्ली और गुजरात की विशेषज्ञ टीमों को मौके पर भेजा था और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनास्थल को सीज कर सघन सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को इस अभियान में सफलता मिली जब ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया।

ब्लैक बॉक्स मिलने से अब विशेषज्ञ यह पता लगाने में सक्षम होंगे कि हादसे के पीछे तकनीकी गड़बड़ी थी या किसी और कारण से यह दुर्घटना घटी। ब्लैक बॉक्स में जेट के अंतिम पलों की आवाजें, उड़ान डेटा और इंजन से जुड़ी तमाम जानकारियां रिकॉर्ड होती हैं, जो जांच को निर्णायक दिशा दे सकती हैं।

हादसे में दो जांबाज पायलटों की हुई शहादत

इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के रोहतक निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंधु (44) और पाली निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज (23) वीरगति को प्राप्त हुए। दोनों पायलटों ने आखिरी क्षणों तक विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने का प्रयास किया, जिससे भारी जनहानि टली, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनकी बहादुरी को पूरा देश सलाम कर रहा है।

ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अब वायुसेना की तकनीकी टीम इसकी विस्तृत जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के मूल कारण की पुष्टि हो सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए जरूरी बदलाव भी किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच
‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान
‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ