न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहू के साथ ससुर की दरिंदगी का खुलासा, 5 साल तक करता रहा शोषण; पति ने कहा- 'सहन करना होगा'

राजस्थान के जालौर में एक महिला ने ससुर पर पांच साल तक यौन शोषण, धमकी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पति और सास से भी नहीं मिला साथ। अब पीड़िता ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 6:21:41

बहू के साथ ससुर की दरिंदगी का खुलासा, 5 साल तक करता रहा शोषण; पति ने कहा- 'सहन करना होगा'

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में एक महिला ने बेहद भयावह अनुभव साझा करते हुए अपने ससुर पर पांच वर्षों तक यौन शोषण, धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके बेटे की जान को खतरा और ब्लैकमेलिंग के चलते वह चुप रही, लेकिन अब उसने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है, क्योंकि ढाई महीने बाद भी आरोपी फरार है। पीड़िता के अनुसार, 2015 में उसकी शादी हुई थी और 2017 में उसने बेटे को जन्म दिया। शुरुआती वर्षों में परिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन 2020 में कोविड महामारी के दौरान हालात बिगड़ने लगे। पति नरेंद्र ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और उसके चरित्र पर संदेह जताने लगा। इसी दौरान, महिला के अनुसार, ससुर जयकिशन ने पहली बार रात में उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बेटे को जान से मार देगा और अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। डर और सामाजिक अपमान की आशंका में महिला चुप रही।

पति ने दिया तिरस्कार भरा जवाब

पीड़िता बताती है कि जब उसने अपने पति को हिम्मत कर ससुर की करतूत बताई, तो पति ने न केवल समर्थन नहीं दिया, बल्कि उल्टा जवाब दिया — "अगर इस घर में रहना है, तो सब कुछ सहना पड़ेगा।" यहां तक कि जब महिला पति के साथ मुंबई गई, तब भी ससुर ने पीछा नहीं छोड़ा और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरे दौरान महिला अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए चुप्पी साधे रही।

सास ने भी छीना सहारा, बढ़ाई पीड़ा

जब 15 मई 2025 को महिला ने साहस जुटाकर अपनी सास को पूरी बात बताई, तो उसने भी उम्मीद के विपरीत उसे ताने मारे, गालियां दीं और गहने छीन लिए। इस घटना से टूट चुकी पीड़िता ने अपने भाई को बुलाया, जिसने पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क किया। सांकड़ पुलिस चौकी की टीम महिला को ससुराल से निकालकर मायके भेज ले गई और मेडिकल जांच शुरू की।

पुलिस कार्यवाही में सुस्ती और राजनीतिक दबाव का आरोप

महिला ने उसी दिन सांचौर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन थानाधिकारी ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में मामला जालौर के पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। केस में BNS की धारा 85, 115(2), और 64(2)(m) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। हालांकि, करीब ढाई महीने बीत जाने के बावजूद न तो ससुर गिरफ्तार हुआ और न ही अन्य आरोपी। महिला का आरोप है कि ससुर और देवर के समधी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, जिससे पुलिस पर राजनीतिक दबाव है और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

वीडियो के माध्यम से न्याय की गुहार

अब, पीड़िता ने वीडियो जारी कर समाज और प्रशासन से न्याय की अपील की है। उसने कहा है कि "मैं इंसाफ चाहती हूं, ताकि कोई और महिला ऐसी दरिंदगी की शिकार न बने।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?