न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फतेहपुर में नशा तस्करी का खुलासा, घर से मादक पदार्थ बेचते आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख की ड्रग्स जब्त

फतेहपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, उसके घर से 10 लाख रुपये मूल्य के गांजा, अफीम और डोडा पोस्त जब्त। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज, पूछताछ जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 5:37:16

फतेहपुर में नशा तस्करी का खुलासा, घर से मादक पदार्थ बेचते आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख की ड्रग्स जब्त

फतेहपुर (सीकर): जिले की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही घर से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था। उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनमें गांजा, अफीम और डोडा पोस्त शामिल हैं। आरोपी को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाल महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान से अवैध मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी। कार्रवाई में फतेहपुर वार्ड नंबर 52, लक्ष्मीनाथनगर निवासी सुरेश माटोलिया पुत्र भंवरलाल माटोलिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 11.550 किलोग्राम गांजा, 1.013 किलोग्राम अफीम और 39.320 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुए।

कोतवाल ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरेश माटोलिया लंबे समय से अपने मकान में ही मादक पदार्थों का अवैध धंधा चला रहा था और इन्हें उच्च दामों पर बेचता था।

पुलिस की टीम ने प्रकरण की जांच के लिए रामगढ़ सेठान थानाधिकारी प्रकाशचन्द को जिम्मा सौंपा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से खरीदता था और उसके अन्य साथियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल

अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम

iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात

‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी

रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग

मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी