न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में बदमाशों का आतंक, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, अलवर में आटा चक्की पर फायरिंग से मचा हड़कंप

जयपुर में खोह नागोरियन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर सरेआम हमला कर उसे गोली मार दी, जबकि अलवर में दो बाइक सवार युवकों ने आटा चक्की पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 9:45:28

जयपुर में बदमाशों का आतंक, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, अलवर में आटा चक्की पर फायरिंग से मचा हड़कंप

राजधानी जयपुर और अलवर में शनिवार रात अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते नजर आए। जयपुर में खोह नागोरियन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर सरेआम हमला कर उसे गोली मार दी, जबकि अलवर में दो बाइक सवार युवकों ने आटा चक्की पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। दोनों घटनाओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के प्रति लोगों की चिंता को और गहरा कर दिया है।

जयपुर के खोह नागोरियन इलाके में हुई घटना के अनुसार, करौली निवासी बृजराज मीणा शनिवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ सोया चाप खाने के लिए एक दुकान पर गया था। तभी एक कार में सवार करीब छह बदमाश अचानक पहुंचे और बृजराज पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और फिर देशी कट्टे से दोनों पैरों में गोली मार दी। गोली लगने के बाद बृजराज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही खोह नागोरियन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को रवाना कर चुकी है। इस वारदात के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

jaipur crime,alwar firing,rajasthan crime news,brijraj meena,khoh nagorian police,sawai mansingh hospital,pashupati paras,law and order,firing incident,bike shooters,police investigation,rajasthan news,violence in jaipur

अलवर में गोलीबारी से दहशत

उधर, अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र के भूरा सिद्ध चुंगी के पास स्थित एक आटा चक्की पर देर शाम दो बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। बिना किसी विवाद के हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। पुलिस के अनुसार, मौके से चार खाली कार्टेज बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले गोपीनाथ ने बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में मामला किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

जयपुर और अलवर की इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस प्रशासन ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोग सरकार से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई