न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां के करीब 3 लाख परिवारों को नल से मिलेगा शुद्ध पानी

सीएम भजनलाल ने कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के लिए दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन योजनाओं से करीब 3 लाख परिवारों को नल से शुद्ध पानी मिलेगा। नौनेरा और परवन-अकावद परियोजनाओं पर कुल 5184 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 9:30:08

सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां के करीब 3 लाख परिवारों को नल से मिलेगा शुद्ध पानी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के लाखों लोगों के लिए एक अहम फैसला लिया है। पीने के शुद्ध पानी से संबंधित दो बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इन चार जिलों के परिवारों को घर बैठे नल से स्वच्छ पानी मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत इन परियोजनाओं पर कुल 5184 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

1. नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना – 1661 करोड़ की लागत

जानकारी के अनुसार, कोटा और बूंदी के 749 गांव और छह कस्बों में 1,13,287 परिवारों को नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से हर घर तक जल पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 1661 करोड़ रुपये है।

इस योजना के तहत कोटा और बूंदी में एक इन्टैक पंप गृह, तीन जल शोधन संयंत्र, 14 स्वच्छ जलाशय और 137 उच्च जलाशय का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के लिए 58.45 किलोमीटर लंबी रॉ वॉटर राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 4506 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन, कलस्टर वितरण और ग्रामीण वितरण पाइपलाइन भी तैयार की जाएगी। दोनों जिलों में कुल 14 पंप गृह बनाए जाएंगे।

2. परवन-अकावद पेयजल परियोजना – 3523 करोड़ का खर्च

वहीं, परवन अकावद पेयजल परियोजना से झालावाड़, बारां और कोटा जिलों के लाखों लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। इसके तहत बारां के 907 गांव, कोटा के सांगोद क्षेत्र के 184 गांव, और झालावाड़ के 311 गांव, कुल 1402 गांव और 276 ढाणियों तक जल पहुंचाया जाएगा। इन जिलों के 1,52,437 परिवारों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत कोटा और झालावाड़ में दो इन्टैक पंप गृह, दो जल शोधन संयंत्र, 41 स्वच्छ जलाशय और 276 उच्च जलाशय का निर्माण होगा। बारां, कोटा और झालावाड़ में कुल 661 किलोमीटर लंबी मुख्य ट्रांसमिशन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। परवन अकावद परियोजना में कुल 9477 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन और वितरण पाइपलाइन तैयार की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी