न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवर्धन में नया साल मनाएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, पैदल परिक्रमा कर करेंगे प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नए साल की शुरुआत गोवर्धन में करेंगे। वे पैदल परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 4:38:03

गोवर्धन में नया साल मनाएंगे  सीएम भजनलाल शर्मा, पैदल परिक्रमा कर करेंगे प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए वर्ष 2025 जिम्मेदारियों, चुनौतियों और लगातार सक्रियता से भरा रहा। पूरे साल शासन और प्रशासन से जुड़ी अहम बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रदेशभर के तेज़ रफ्तार दौरों में व्यस्त रहने के बाद मुख्यमंत्री ने नए वर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में करने का निर्णय लिया है। नववर्ष की मंगलकामना और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए उन्होंने अपनी आस्था की भूमि ‘गिरिराज गोवर्धन’ को चुना है।

पूंछरी का लौठा में रात्रि विश्राम, भक्त की तरह करेंगे परिक्रमा

बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्रज क्षेत्र के पूंछरी का लौठा पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके बाद वर्ष 2026 की पहली सुबह मुख्यमंत्री एक आम श्रद्धालु की तरह गिरिराज गोवर्धन महाराज की पैदल परिक्रमा करेंगे। परिक्रमा के दौरान वे ब्रज की पवित्र रज को मस्तक पर धारण कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।

श्रीनाथजी मंदिर में भी करेंगे दर्शन

गोवर्धन परिक्रमा के पश्चात मुख्यमंत्री पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भी शीश नवाएंगे और विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत 1 जनवरी 2026 को नववर्ष के दिन मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पूंछरी का लौठा से प्रस्थान करेंगे और करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना होंगे।

भारत की वैश्विक साख और ‘विकसित राजस्थान’ के लिए होगी विशेष प्रार्थना

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। इस दौरे की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री धार्मिक परंपराओं का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए श्रद्धालुओं के साथ स्वयं को जोड़ेंगे और गोवर्धन की पैदल परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट करेंगे।

परिवार भी निभा चुका है गोवर्धन परिक्रमा की परंपरा

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा और पुत्र आशीष शर्मा भी गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय दंडवत परिक्रमा कर चुके हैं। लगभग 21 किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा के बाद उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन किए और पूजा-पाठ की विधियां संपन्न की थीं। अब स्वयं मुख्यमंत्री का गोवर्धन पहुंचकर नववर्ष का स्वागत करना उनके गहरे धार्मिक विश्वास और परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल