न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंबल हादसे पर दुखी हुए ओम बिरला, बहते युवकों की रिपोर्ट तलब की, जलभराव से जूझते इलाकों का लिया ज़मीनी जायज़ा

कोटा में बारिश से हुए जलभराव और चंबल नदी में युवकों की मौत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक। घटनास्थल का दौरा कर मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट, दिए जल निकासी और पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 6:34:04

चंबल हादसे पर दुखी हुए ओम बिरला, बहते युवकों की रिपोर्ट तलब की, जलभराव से जूझते इलाकों का लिया ज़मीनी जायज़ा

भारी बारिश ने कोटा के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। रानपुर इंडस्ट्रियल एरिया और एजुकेशन हब जैसे क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नाले की दीवार टूटने से पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। इस भयावह स्थिति को देखने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला खुद बुधवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने चंबल नदी में बहकर जान गंवाने वाले 6 युवकों के हादसे पर गहरा शोक जताया और इस दर्दनाक घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगाई है, ताकि यह तय हो सके कि चूक किस स्तर पर हुई।

दौरे के दौरान बिरला ने कहा: "ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और ठोस उपाय जल्द लागू किए जाने चाहिए।"

पत्रकारों से बात करते हुए, बिरला ने यह भी स्वीकार किया कि चंबल में फंसे युवकों के लिए हेलीकॉप्टर रेस्क्यू की संभावनाएँ थीं, जिस पर रिपोर्ट के बाद ही ठोस टिप्पणी की जा सकती है। दौरे में उन्होंने रानपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां तेज़ बारिश और जलप्रवाह के कारण नाले की बाउंड्री टूट गई और पूरे इलाक़े में पानी भर गया। उन्होंने अधिकारियों से नालों की क्षमता बढ़ाने और जल निकासी के वैकल्पिक मार्ग तलाशने को कहा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

बरसाती पानी के लिए नई योजना की ज़रूरत

बिरला ने कोटा के नए विकसित इलाकों में जलभराव से बचने के लिए बारिश के पानी के डायवर्जन प्लान की बात भी कही। उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य की योजना में यह समस्या प्राथमिकता में होनी चाहिए।

हाईवे किनारे हरियाली और राहत

हाईवे किनारे और वन विभाग की ज़मीन पर पौधारोपण को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और मिट्टी का कटाव रुके। साथ ही उन्होंने रानपुर तालाब क्षेत्र और बरडा बस्ती में क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

परिवारों से मिलकर दी सांत्वना

बिरला निमोदा हरिजी गांव में उन परिवारों से भी मिलेंगे जिनके प्रियजन चंबल की बाढ़ में बह गए थे। अब तक 6 में से 3 शव मिल चुके हैं और बाकियों की तलाश जारी है। उन्होंने रेस्क्यू टीम को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, वह सौम्या पाल के घर भी जाएंगे, जिनकी स्कूटी के साथ बह जाने से मृत्यु हो गई थी। घटना स्थल का उन्होंने पहले निरीक्षण भी किया। साथ ही वह कुन्हाड़ी सकतपुरा काली बस्ती भी जाएंगे, जहां करंट लगने से एक गर्भवती महिला की जान चली गई थी।

इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण, NHAI, वन विभाग समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट