न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भिवाड़ी में साइबर ठग नेटवर्क का पर्दाफाश, 122 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिवाड़ी में साइबर थाना पुलिस ने 122 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड और चेकबुक साइबर ठगों को कमीशन पर उपलब्ध करवा रहा था। पुलिस ने तलाशी में दस्तावेज़, नकदी और डिजिटल उपकरण बरामद किए। अन्य नेटवर्क सदस्यों की तलाश जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 11:59:45

भिवाड़ी में साइबर ठग नेटवर्क का पर्दाफाश, 122 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अलवर: राजस्थान के भिवाड़ी में साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फर्जी कंपनियों और व्यक्तियों के बैंक खातों को कमीशन पर साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज़, नकदी और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

122 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से आरोपी अंकित शर्मा के खिलाफ 183 शिकायतें दर्ज थीं। इनकी जांच में 122 करोड़ 21 लाख 59 हजार 57 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी अंकित लोगों से कमीशन लेकर बैंक खाते, एटीएम कार्ड और चेकबुक इकट्ठा करता था और उन्हें साइबर ठगों को ठगी के लिए देता था। इन खातों के माध्यम से पूरे देश में ठगी की राशि ट्रांसफर की जाती थी। आरोपी ने कई फर्जी कंपनियों और नामों से बैंक में करेंट अकाउंट खुलवाए थे, ताकि ठगी की रकम को आसानी से घुमाया जा सके।

आरोपी के पास से बरामद सामग्रियां

अंकित शर्मा के ठिकानों की तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज़, 38 चेकबुक, 20 एटीएम कार्ड, 8 क्यूआर कोड, 9 मोबाइल फोन, 1 स्वाइप मशीन और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा आरोपी के पास से डिजिटल एविडेंस भी मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

पहले गिरफ्तार हुए दो अन्य आरोपी

एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि पहले राशिद और अजमत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके बैंक खातों पर 96 शिकायतें और लगभग 61 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। ये दोनों आरोपी अंकित शर्मा के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और तीनों मिलकर खाता ट्रांसफर रैकेट चला रहे थे। यह रैकेट देशभर में फैले साइबर ठगों को कमीशन के बदले बैंकिंग माध्यम उपलब्ध कराता था।

कमीशन प्रणाली का खुलासा

अनुसंधान में यह सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान और पते के आधार पर बैंक खाते खुलवाता था। हर ट्रांजैक्शन पर खाताधारक को लगभग साढ़े तीन प्रतिशत कमीशन मिलता था।

280 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 183 आरोपी गिरफ्तार

अलवर पुलिस ने जिले में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसा। इस अभियान के तहत 76 पुलिस टीमों ने 280 ठिकानों पर छापेमारी की और 183 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर ठग, हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, भगोड़े और वांछित अपराधी शामिल थे।

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद एडिशनल एसपी, सीओ और थाना अधिकारियों ने मिलकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया और जिले से 183 अपराधियों को पकड़कर कानून के हवाले किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?