न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भरतपुर में कफ सिरप पीने से दो साल के बच्चे की मौत, बच गया बड़ा भाई

भरतपुर में कफ सिरप पीने से दो साल के बच्चे की मौत, बड़े भाई की जान बची। परिवार ने बताया कि सिरप पीने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर भी उसे नहीं बचाया जा सका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 5:58:16

राजस्थान: भरतपुर में कफ सिरप पीने से दो साल के बच्चे की मौत,  बच गया बड़ा भाई

भरतपुर में कफ सिरप पीने के बाद दो साल के एक बच्चे की दुखद मौत हो गई। परिवार ने बताया कि बच्चे की तबीयत सिरप पीने के तुरंत बाद बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, बड़े बेटे ने वह सिरप नहीं पी, इसलिए उसकी जान बच गई।

डॉक्टर ने सिफारिश की थी सिरप

भरतपुर के लुहासा गांव के रहने वाले निहाल सिंह ने बताया, "मेरे दो बच्चे थे, बड़ा बेटा थान सिंह (5) और छोटा बच्चा तीर्थराज (2)। दोनों को 23 सितंबर को खांसी और जुकाम की शिकायत थी। हमने सुबह करीब 11 बजे उन्हें वैर के उप-जिला अस्पताल लेकर गए। वहाँ चिकित्सक ने दवाई के साथ कफ सिरप लिखी।"

सिरप पीने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी

घर लौटने के बाद, दोपहर 12 बजे छोटे बच्चे तीर्थराज को डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार सिरप पिलाया गया। थोड़ी देर बाद बच्चा सो गया। परिजन सोच रहे थे कि बच्चा केवल सो रहा है, लेकिन लगभग चार घंटे बाद भी होश नहीं आया। चिंतित माता-पिता तुरंत बच्चे को उप-जिला अस्पताल वैर ले गए और चिकित्सकों को पूरी स्थिति बताई।

अस्पताल में भी नहीं बच पाया बच्चा

प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जनाना अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे 24 सितंबर को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों की पूरी कोशिशों के बावजूद, 27 सितंबर की सुबह 4 बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

सिरप का मामला उजागर, डॉक्टर को दी जानकारी

बच्चे के निधन के बाद उसका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। इसके बाद परिवार को पता चला कि बच्चे को दी गई सिरप ही उसकी मौत का कारण बनी। इस जानकारी के साथ परिजनों ने चिकित्सक को भी अवगत कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड