न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: ACB की टीम ने साधु का वेश धारण कर मारी रेड, ASI ने पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

भरतपुर के भुसावर में एएसआई उदय सिंह को ACB ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने रिश्वत की मांग पेड़ के पत्ते पर लिखी थी, ACB टीम ने साधु का वेश धारण कर जाल बिछाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 12:39:05

भरतपुर: ACB की टीम ने साधु का वेश धारण कर मारी रेड, ASI ने पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई उदय सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि आरोपी ने रिश्वत की मांग पेड़ के पत्ते पर पेन से लिखकर की थी। वहीं, एसीबी टीम को आरोपी को फंसाने के लिए साधु का वेश अपनाना पड़ा।

60 हजार रुपये की मांग

मामला झामरी गांव का है, जहां जमीन विवाद को लेकर एसडीएम भुसावर ने जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने हेतु रिपोर्ट मांगी थी। इस दौरान एएसआई उदय सिंह ने परिवादी से जमीन विवाद में उसके पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने के एवज में पहले 60,000 रुपये और बाद में समझौता होने पर 40,000 रुपये की मांग की, जिसे उसने पेड़ के पत्ते पर पेन से लिखकर भेजा।

30 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा गया आरोपी

रिश्वत लेने की इस योजना की शिकायत मिलने पर एसीबी टीम ने साधु का वेश धारण कर एएसआई के पास पहुंचकर 40,000 रुपये की राशि सौंपने का जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई ने राशि ली, वह बाइक से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागने लगा। एसीबी टीम ने करीब 30 किलोमीटर तक पीछा कर उसे लुधाबई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ लिया। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ एसीबी रेंज कार्यालय में जारी है।

पहले भी हुई थी ACB की कार्रवाई

इससे पहले 19 सितंबर को डीग उपखंड अधिकारी कार्यालय में 80,000 रुपये की रिश्वत लेते रीडर मुकेश कुमार और एसडीएम देवी सिंह को पकड़ा गया था। वहीं, 20 सितंबर को तहसील नदबई के तहसीलदार विनोद कुमार मीना को 80,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने सभी मामलों में आरोपियों से पूरी राशि बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?