न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा में बदले अंदाज़ में दिखे पीएम मोदी, वसुंधरा राजे संग मंच पर बातचीत ने खींचा ध्यान

बांसवाड़ा में पीएम मोदी का बदलता अंदाज़ और मंच पर वसुंधरा राजे संग बातचीत ने सियासी हलकों में खींचा ध्यान। जानिए भाजपा में एकजुटता और भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 1:31:20

बांसवाड़ा में बदले अंदाज़ में दिखे पीएम मोदी, वसुंधरा राजे संग मंच पर बातचीत ने खींचा ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बांसवाड़ा पहुंचे तो उनका अंदाज़ सामान्य से अलग दिखाई दिया। माही-बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में उनकी एंट्री से लेकर मंच पर उनकी मौजूदगी तक हर पल ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी। आमतौर पर मोदी इस तरह के आयोजनों में खुली गाड़ी से अकेले या केवल मुख्यमंत्री के साथ नजर आते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर बदल गई थी। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और दोनों उपमुख्यमंत्री – दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद थे।

मंच पर वसुंधरा राजे संग लंबी बातचीत

कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मंच पर नेताओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से करीब आधा मिनट तक बातचीत की। यही नहीं, अपने संबोधन में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर वसुंधरा को “बहन” कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को “लोकप्रिय सीएम” कहने वाले उनके शब्दों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

भाजपा में एकजुटता का संदेश

राजस्थान की राजनीति में इन तस्वीरों को अहम संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पीएम मोदी का यह संदेश साफ है—भाजपा की अंदरूनी गुटबाज़ी को अब पूरी तरह खत्म होना चाहिए। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि निकाय और पंचायत चुनाव से पहले सभी नेता एकजुट होकर काम करें और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाए।

रिश्तों में आई गर्माहट?

कई वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी और वसुंधरा राजे के बीच खटास की खबरें सियासी हलकों में गूंजती रही हैं। लेकिन बांसवाड़ा की इन झलकियों ने इस धारणा को बदलने का काम किया है। माना जा रहा है कि वसुंधरा खुद भी रिश्तों को सुधारने के प्रयासों में जुटी हैं। यही वजह है कि अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में जब मंत्रिमंडल का विस्तार या नई राजनीतिक नियुक्तियां होंगी, तो वसुंधरा खेमे को भी विशेष महत्व मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?