न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bank Fraud in Rajasthan: बैंककर्मियों ने ही बेचे ग्राहकों के खाते, राजस्थान में 500 करोड़ का साइबर घोटाला उजागर

इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि प्रतिष्ठित बैंकों के कर्मचारी खुद साइबर अपराधियों के साथ मिले हुए थे और उन्होंने बड़ी संख्या में करंट और कॉर्पोरेट बैंक अकाउंट्स को ऊंचे कमीशन पर साइबर ठगों को बेच दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 9:55:52

Bank Fraud in Rajasthan: बैंककर्मियों ने ही बेचे ग्राहकों के खाते, राजस्थान में 500 करोड़ का साइबर घोटाला उजागर

राजस्थान के अलवर ज़िले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत एक ऐसा सुनियोजित और चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि प्रतिष्ठित बैंकों के कर्मचारी खुद साइबर अपराधियों के साथ मिले हुए थे और उन्होंने बड़ी संख्या में करंट और कॉर्पोरेट बैंक अकाउंट्स को ऊंचे कमीशन पर साइबर ठगों को बेच दिया।

अलवर पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि यह गिरोह अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन को अंजाम दे चुका है। इन अकाउंट्स के जरिए बेटिंग, गेमिंग फ्रॉड और क्रिप्टो लेन-देन जैसे अपराधों को अंजाम दिया गया। अकेले NCRP पोर्टल पर 4,000 से अधिक शिकायतें इन खातों के खिलाफ दर्ज की जा चुकी हैं।

अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि हाल ही में पुलिस ने चार बैंक कर्मियों और एक मास्टरमाइंड सहित 6 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में अब तक कुल 16 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड वरुण पटवा (गुरुग्राम निवासी) और सतीश कुमार जाट (हरियाणा निवासी) शामिल हैं। चारों बैंक कर्मचारी हरियाणा के हिसार में स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच में कार्यरत हैं।

कैसे चलता था यह साइबर रैकेट?

गिरफ्तार बैंककर्मी, ग्राहकों को कुछ कमीशन का लालच देकर, फर्जी कंपनियों के नाम और दस्तावेजों के जरिए करंट अकाउंट खुलवाते थे। इन खातों को फिर व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर साइबर ठगों को बेच दिया जाता था। खातों से जुड़ा मोबाइल नंबर ठगों के पास भेजा जाता और उन्हें APK फाइल इंस्टॉल करवाई जाती थी, जिससे उन्हें OTP और इंटरनेट बैंकिंग की सीधी पहुंच मिल जाती थी। इसके बाद इन खातों का उपयोग अपराध की कमाई को क्रिप्टो एक्सचेंज (जैसे Binance) के ज़रिए सफेद करने के लिए किया जाता।

पुलिस ने की बड़ी बरामदगी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹2.51 लाख नकद, 26 एटीएम कार्ड, 33 मोबाइल फोन, 34 सिम कार्ड, 12 चेकबुक, 6 पासबुक, 12 हस्ताक्षरयुक्त चेक, आधार व पैन कार्ड, पहचान पत्र, 2 कारें, रसीद बुक और मोहरें भी जब्त की हैं। इसके साथ ही लगभग ₹5 लाख की अपराध राशि को 10 अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में गठित SIT टीम इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके और इससे जुड़े अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?