न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरावली विवाद : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का बड़ा बयान – कांग्रेस के पाप हमारी सरकार धो रही है

अरावली खनन विवाद पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान – कांग्रेस के समय हुए भ्रष्टाचार और पाप को भाजपा सरकार सफाई दे रही है, अरावली संरक्षण और किसानों को न्यायपूर्ण मुआवजा सुनिश्चित।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 12:52:26

अरावली विवाद : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का बड़ा बयान – कांग्रेस के पाप हमारी सरकार धो रही है

जयपुर: अरावली खनन मामले ने राजस्थान में राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस सत्ता पक्ष पर हमलावर है और भाजपा नेता इस मामले में विपक्षी आरोपों का खंडन कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार और पाप को हमारी सरकार सफाई दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरावली खनन के मामले में हमारी सरकार 1 इंच भी नुकसान नहीं होने देगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया कि भाजपा सिर्फ अपने क्षेत्रों के किसानों को अधिक मुआवजा दे रही है।

अरावली संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

मदन राठौड़ ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान की जीवन रेखा है और किसी भी हाल में इसे नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अशोक गहलोत कैबिनेट के 2002 के प्रस्ताव को ही लागू किया है और कांग्रेस भूल गई कि उनके बनाए प्रस्ताव पर ही वर्तमान विवाद उत्पन्न हुआ। राठौड़ ने कहा, “हमारा मामला अरावली क्षेत्र का नहीं बल्कि इससे 8-10 किलोमीटर दूर किसी पहाड़ी क्षेत्र का है। कांग्रेस नेता बिना कानून पढ़े भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भी स्पष्ट कर दिया कि इस आदेश से अरावली को कोई नुकसान नहीं है। कांग्रेस केवल भ्रामक बयानबाजी कर रही है।”

मनरेगा में सुधार और पारदर्शिता

भाजपा अध्यक्ष ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा, “हमारी सरकार ने बेरोजगारों और ग्रामीणों के हित में 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किया। कांग्रेस के समय मनरेगा भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा था, जबकि भाजपा ने इसे पारदर्शी और जवाबदेह बनाया। किसान जब बुवाई या कटाई करता है, तब हमने मनरेगा रोक दिया ताकि मजदूर सीधे किसान को मिल सके। कांग्रेस को इसमें दिक्कत क्या है? बिचौलियों का समर्थन कर रही है।”

किसानों को मिलेगा न्यायपूर्ण मुआवजा

कांग्रेस पर यह आरोप लगाने के बाद कि उनके क्षेत्रों के किसानों को कम और भाजपा क्षेत्रों के किसानों को अधिक मुआवजा दिया जा रहा है, राठौड़ ने साफ किया कि “हमारी सरकार किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करती। सभी किसानों को तय मानदंड और नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। भेदभाव करना कांग्रेस की आदत हो सकती है, हमारी नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'