न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का जयपुर दौरा: सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अमित शाह 13 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर आएंगे, राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और तीन नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। दौरे के दौरान विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी होगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 2:18:22

अमित शाह का जयपुर दौरा: सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और तीन नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक ली और अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

तीन नए कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने के बाद आपराधिक न्याय प्रणाली में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इन कानूनों के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित छह दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन अमित शाह 13 अक्टूबर को करेंगे। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदर्शनी का आयोजन सफल और आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित किया जाए।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

11:40 AM – जयपुर एयरपोर्ट पर आगमन

11:45 AM – JECC सीतापुरा के लिए रवाना

11:55 AM – तीन नए कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

2:20 PM – मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में जिला कलेक्टर और एसपी से संवाद

3:15 PM – प्रतिनिधियों के साथ हाई टी

4:00 PM – जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

4:15 PM – दिल्ली के लिए रवाना

विकास कार्यों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग करेंगे। साथ ही, विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। प्रदेश के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी राशि का हस्तांतरण और 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके अलावा, एफ.एस.एल. के लिए वाहनों और महिला सुरक्षा संबंधी पेट्रोलिंग स्कूटियों एवं मोटरसाइकिलों का फ्लैग ऑफ भी किया जाएगा।

कानून व्यवस्था और विकास पर समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अक्टूबर से जयपुर में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें कानून व्यवस्था, भू-प्रबंधन, सुशासन और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी। गृहमंत्री अमित शाह उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। बैठक में राज्य के विकास रोडमैप और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्फ्रेंस की समुचित तैयारियां समय पर पूरी की जाए ताकि यह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?