न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अलवर में साइबर ठगी के लिए दूसरे राज्यों से मंगाई गई 400 सिम जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

अलवर में रामगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी रोकने के लिए दूसरे राज्यों से मंगाई गई 400 सिम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सिम कार्ड पार्सल से मंगवाए थे, जो साइबर अपराधियों को सप्लाई किए जाने वाले थे। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Dec 2025 10:13:02

राजस्थान: अलवर में साइबर ठगी के लिए दूसरे राज्यों से मंगाई गई 400 सिम जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

अलवर जिले में साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल के इरादे से दूसरे राज्यों से मंगाई गई 400 सिम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी अलवर पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले सिमकार्ड के खिलाफ कई कार्रवाइयां की हैं। इसके चलते साइबर ठग अब सिम मंगवाने के नए और पेचीदा तरीके अपना रहे हैं।

साइबर ठग पार्सल से सिम मंगाने की कर रहे थे कोशिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर ठग बड़ी संख्या में मोबाइल सिम कार्ड दूसरे राज्यों से मंगवा रहे हैं और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करने वाले हैं। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपियों ने सिमकार्ड पार्सल के जरिए मंगवाए। इसके लिए उन्होंने नाम, पता और मोबाइल नंबर जानबूझकर गलत भरे। जांच में पता चला कि पार्सल में दर्ज मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थे।

पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया आरोपियों को

पार्सल की डिलीवरी के समय कोरियर कंपनी से संपर्क किया गया और जैसे ही आरोपी जुनैद और जुबेर रामगढ़ थाना क्षेत्र में पार्सल लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

साइबर अपराधियों को सप्लाई होने वाले थे सिम कार्ड

एएसपी शरण कांबले ने बताया कि पार्सल खोलने पर इसमें विभिन्न कंपनियों की 400 सिम कार्ड बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सप्लाई किए जाने वाले थे और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में होना था। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और आशंका है कि इस मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।

अलवर पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी