न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

114 साल के एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, मौत के 30 घंटे बाद आरोपी सलाखों के पीछे

114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह की मौत के 30 घंटे बाद आरोपी अमृतपाल गिरफ्तार। जानें कैसे हुआ ये दुखद हिट-एंड-रन और कौन थे दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 9:55:47

114 साल के एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, मौत के 30 घंटे बाद आरोपी सलाखों के पीछे

114 साल के मैराथन धावक हम सबके प्यारे फौजा सिंह की सोमवार को मौत हो गई। उन्हें एक गाड़ी ने टहलते वक्त टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। अब इस हिट-एंड-रन केस में पंजाब पुलिस ने आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर रात पकड़ा। आरोपी की पहचान 32 साल के अमृतपाल के रूप में हुई है, जो जालंधर की करतारपुर सब-तहसील के दासूपुर गांव का रहने वाला है।

आरोप है कि अमृतपाल ही घटना के वक्त वो फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसने फौजा सिंह को टक्कर मारी थी। घटना के बाद अमृतपाल अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया था। वहीं अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान फौजा सिंह की मौत हो गई थी। आरोपी अमृतपाल पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या के मामले में FIR दर्ज की गई है।

आरोपी अमृतपाल को किया गिरफ्तार

फौजा सिंह को टक्कर मारने के बाद अमृतपाल मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिसे अब पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के 30 घंटे बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि फौजा सिंह ब्यास गांव में टहलने के लिए निकले थे। तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में चोटें आईं और सोमवार शाम को उनकी मौत हो गई।

दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट

फौजा सिंह दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट थे, जो इतनी उम्र होने के बावजूद अपनी फुर्ती और जिंदादिली के लिए जाने जाते थे। वह कई मैराथन में शामिल हो चुके थे। उन्होंने 89 साल की उम्र में मैराथन दौड़ना शुरू किया था। वह लंदन, न्यूयार्क और हांगकांग जैसे मशहूर मैराथन तक में हिस्सा ले चुके थे। यहां तक कि दिवंगत रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्हें सम्मानित किया था। क्या कमाल के इंसान थे!

उनकी मौत के बाद कई लोगों ने दुख जाहिर किया था। उनकी जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखने वाले पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह फौजा सिंह की मौत की खबर सुनकर टूट गए थे। खुशवंत सिंह ने अपने एक्स पर लिखा, “मेरा टर्बन्ड टॉरनेडो अब नहीं रहा। मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें