एक स्पष्ट आदेश... पक्षातील कोणीही वर्तमानपत्रं, वृत्तवाहिन्या किंवा कोणत्याही डिजिटल माध्यमांशी संवाद साधायचा नाही. तसंच स्वतःचे प्रतिक्रियांचे व्हिडीओज सोशल मीडियà¤
'गुंडागर्दी' के आरोपों के बीच आया यह निर्देश
यह आदेश ऐसे समय में आया है जब MNS के समर्थकों पर मराठी भाषा के मुद्दे को लेकर कथित गुंडागर्दी के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में एक मामले में MNS समर्थकों ने एक निवेशक के दफ्तर पर हमला कर दिया था, जिससे पार्टी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके अलावा एक अन्य घटना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे की कार को एक MNS नेता के बेटे ने टक्कर मार दी, साथ ही गाली-गलौज की बात भी सामने आई। ये घटनाएं सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिससे पार्टी के ऊपर 'गुंडा तत्वों' की छवि बन रही है।
एकनाथ शिंदे को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट पर मचा बवाल
इतना ही नहीं, हाल ही में MNS के एक युवा नेता रोहन पवार ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इस पोस्ट को लेकर शिंदे गुट के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई और मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को एफआईआर तक दर्ज करनी पड़ी।
इन तमाम घटनाओं ने शायद राज ठाकरे को यह सख्त निर्देश जारी करने पर मजबूर कर दिया कि पार्टी की तरफ से कोई भी गैर-जिम्मेदार बयान या पोस्ट ना आए, जो संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाए।















