न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में PUC सर्टिफिकेट हुआ महंगा, अब दोपहिया से डीजल वाहन तक चुकानी होगी बढ़ी हुई फीस

महाराष्ट्र में PUC सर्टिफिकेट की फीस बढ़ा दी गई है। दोपहिया के लिए 60 रुपये और डीजल वाहन के लिए अब 180 रुपये PUC जांच शुल्क देना होगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Aug 2026 8:55:22

महाराष्ट्र में PUC सर्टिफिकेट हुआ महंगा, अब दोपहिया से डीजल वाहन तक चुकानी होगी बढ़ी हुई फीस

महाराष्ट्र में वाहन मालिकों के लिए PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट बनवाना अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। राज्य के परिवहन विभाग ने PUC जांच की नई दरों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्य के सभी PUC केंद्रों पर संशोधित शुल्क के अनुसार ही वाहन जांच और प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

नई व्यवस्था में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी डीजल वाहनों के लिए हुई है। पहले जहां डीजल वाहन की PUC जांच के लिए 150 रुपये देने पड़ते थे, अब इसके लिए 180 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं दोपहिया वाहनों की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दी गई है।

किस वाहन के लिए कितनी फीस?

संशोधित शुल्क के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए नई दरें इस प्रकार हैं:

दोपहिया वाहन: 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये
पेट्रोल तिपहिया वाहन: 100 रुपये से बढ़कर 120 रुपये
पेट्रोल, CNG और LPG वाहन: 125 रुपये से बढ़कर 150 रुपये
डीजल वाहन: 150 रुपये से बढ़कर 180 रुपये

PUC सर्टिफिकेट यह प्रमाणित करता है कि वाहन से निकलने वाला प्रदूषण निर्धारित नियंत्रण के दायरे में है।

PUC सेंटर पर नई फीस दिखाना जरूरी

परिवहन विभाग ने सभी PUC केंद्र संचालकों को संशोधित शुल्क की जानकारी प्रमुख स्थान पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि राज्य के सभी केंद्रों पर नई दरें लागू हों।

इसके साथ ही PUC केंद्रों को तय शुल्क से अधिक रकम वसूलने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए वायुवेग टीमों को भी आवश्यक निर्देश देने को कहा गया है।

PUC फीस बढ़ाने की मांग पर बनी थी समिति

PUC शुल्क में बदलाव की मांग महाराष्ट्र स्टेट पायूसी सेंटर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से की गई थी। इस मांग पर विचार करने के लिए परिवहन विभाग ने तीन सदस्यीय समिति बनाई थी।

समिति ने दूसरे राज्यों में लागू PUC जांच शुल्क समेत अलग-अलग पहलुओं का अध्ययन किया और इसके बाद फीस संशोधन को लेकर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी। इसी प्रक्रिया के बाद महाराष्ट्र में नई दरों को मंजूरी दी गई है।

कर्नाटक में भी बढ़ चुकी है PUC फीस

PUC जांच शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला कर्नाटक में भी लिया जा चुका है। वहां 16 अगस्त को नई दरें लागू की गईं। कर्नाटक में दोपहिया वाहनों की फीस 65 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये और तिपहिया वाहनों की फीस 75 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दी गई।

वहीं पेट्रोल, LPG और CNG से चलने वाले चार पहिया वाहनों की जांच फीस 115 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये तथा डीजल वाहनों की फीस 160 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये की गई।

कर्नाटक सरकार के मुताबिक, ऑपरेशनल और मेंटेनेंस लागत में बढ़ोतरी के कारण फीस में बदलाव किया गया। वहां PUC सेंटर संचालकों के संगठन की ओर से कच्चे माल, ईंधन, सेंटर किराया, इंटरनेट, उपकरणों के रखरखाव, बिजली, प्रिंटर कार्ट्रिज और कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य खर्चों में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत