न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइक पर पत्नी का शव बांधकर ले जाने को मजबूर पति, एक्सीडेंट के बाद किसी ने नहीं की मदद

नागपुर जिले से सामने आई दर्दनाक घटना में अमित यादव अपनी पत्नी का शव बाइक पर बांधकर ले जाते हुए दिखे। मदद के लिए गुहार लगाने के बाद भी कोई सहायता नहीं मिली, जिससे पति मजबूर हो गया। यह घटना समाज में इंसानियत की कमी पर सवाल खड़ा करती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 1:45:27

बाइक पर पत्नी का शव बांधकर ले जाने को मजबूर पति, एक्सीडेंट के बाद किसी ने नहीं की मदद

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। एक शख्स, अमित यादव, अपनी पत्नी के निधन के बाद मजबूरन उसका शव बाइक पर बांधकर ले जाता नजर आया। मदद की गुहार लगाने के बावजूद किसी ने उसकी सहायता नहीं की, जिससे हताश होकर उसने यह कष्टदायक कदम उठाया।

यह घटना नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के देवलापार थाना क्षेत्र के मोरफटा इलाके की है। रविवार, 10 अगस्त की दोपहर को अमित यादव अपनी पत्नी ग्यारसी का शव बाइक पर बांधकर ले जाते हुए दिखाई दिए।

मौके पर मौजूद लोगों ने सहायता करने की बजाय नजरअंदाज किया

दरअसल, ग्यारसी को एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर गुजरने वाले वाहन रुकने या मदद के लिए आगे आने से कतरा रहे थे। किसी ने इंसानियत दिखाने की जहमत नहीं उठाई। हताश अमित ने अपनी पत्नी के शव को दोपहिया वाहन से बांधकर ही मध्य प्रदेश के अपने घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

रक्षाबंधन मनाने बाइक से जा रहे थे दंपति

पति-पत्नी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के निवासी हैं और पिछले दस वर्षों से नागपुर के लोनारा इलाके में रह रहे थे। रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर वे बाइक से लोनारा से देवलापार होते हुए करणपुर की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।

पुलिस ने अंततः शव को जब्त कर लिया

जब अमित ने मदद के लिए आवाज़ लगाई तो पहले कोई भी रुका नहीं। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन डर के कारण अमित वाहन रोका नहीं। अंततः हाईवे पर पहुंची पुलिस ने अमित को रोक लिया और ग्यारसी के शव को कब्जे में लेकर नागपुर के मेयो अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपार पीड़ा लेकर आई है, बल्कि समाज में बढ़ती बेरुखी और मानवीय संवेदना की कमी पर भी सवाल खड़े करती है। एक पति की मजबूरी और अकेलेपन की यह कहानी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी को फिर से सोचने पर मजबूर करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत